फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   247 students from Kota sent home after doing rapid test

कोटा से आए 247 छात्रों को रैपिड टेस्ट करने के बाद घर भेजा

Mon, 20 Apr 2020 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 01:17 AM IST
विज्ञापन
247 students from Kota sent home after doing rapid test
कोरोना का टेस्ट कराने के लिए लाइन में लगे कोटा से आए स्टूडेंट्स। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने पर सभी को भेजा घर, 14 दिन घर में क्वारंटीन में रहने का भरवाया शपथ पत्र

विज्ञापन
फरीदपुर। राजस्थान के कोटा में फंसे जिले के 247 छात्रों को रविवार को नौ रोडवेज बसों से फरीदपुर के फ्यूचर कॉलेज में लाया गया। जहां सभी का रैपिड टेस्ट किया गया। सभी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने पर 14 दिन घर में क्वारंटीन रहने का शपथ पत्र भरवाकर अभिभावकों के साथ घर भेज दिया गया। ये सभी छात्र कोटा में कोचिंग कर रहे थे। लॉकडाउन के कारण वहां फंस गए थे। तीन मई तक लॉकडाउन बढ़ने पर छात्रों ने योगी सरकार से उन्हें घर पहुंचाने की गुहार लगाई थी, जिस पर यूपी सरकार ने उन्हें लाने के लिए बसें भेजीं थीं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने राजस्थान के कोटा में फंसे छात्रों को निकालकर घर पहुंचाने के आदेश दिए थे। रविवार को नौ रोडवेज बसों से जिले के 247 छात्रों को फरीदपुर स्थित फ्यूचर कॉलेज में बने शेल्टर होम लाया गया। वहां पहले से तैयार स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रैपिड टेस्ट किट से सबकी कोरोना जांच की। रिपोर्ट निगेटिव आने पर सभी को अभिभावकों के साथ घर भेज दिया गया। प्रशासन ने उनसे घोषणा पत्र भी भरवाया कि शेल्टर होम से जाने के बाद सभी घर में 14 दिन क्वारंटीन रहेंगे। कोई दिक्कत होने पर तुरंत सूचना स्वास्थ्य विभाग को देंगे।
विज्ञापन

सुबह आठ से शाम छह बजे तक चली जांच

राजस्थान से छात्रों को लेकर बसों के आने का सिलसिला सुबह करीब आठ बजे से ही आना शुरू हो गया था। जैसे-जैसे छात्रों को लेकर बसें पहुंचती गईं स्वास्थ्य विभाग की टीम उनकी जांच करती गई। रिपोर्ट निगेटिव आने पर छात्रों को अभिभावकों के सुपुर्द कर दिया गया। इस दौरान करीब छह बजे तक छात्रों का रैपिड टेस्ट किया गया, जिसमें सभी की जांच निगेटिव आई। प्रशासन की ओर से छात्रों के लिए सुबह नाश्ते और दोपहर को खाने की व्यवस्था भी की गई थी। इस दौरान एसडीएम विशु राजा, एएसपी अभिमन्यु मांगलिग, सीओ नागेंद्र यादव, सीएचसी अधीक्षक डॉ. वासित अली आदि व्यवस्थाओं को जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed