फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   247 students from Kota are negative in the corona rapid test

कोटा से आए 247 छात्र-छात्राएं कोरोना रैपिड टेस्ट में निगेटिव

Mon, 20 Apr 2020 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 02:08 AM IST
विज्ञापन
247 students from Kota are negative in the corona rapid test
कोरोना जांच करता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो

देर शाम आईवीआरआई से जारी 16 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव, 30 सैंपल जांच के लिए भेजे

विज्ञापन
बरेली। संवेदनशील राज्यों से शहर आने वालों की एहतियातन जांच की जा रही है। इसी क्रम में रविवार को कोटा राजस्थान से वापस आए 247 छात्रों का रैपिड टेस्ट कराया गया। इसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। दूसरी ओर, शनिवार को जांच के लिए आईवीआरआई भेजे गए 16 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इधर, रविवार को और 30 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार की सुबह करीब 10 बजे कोटा से आए छात्रों को प्रशासन ने फरीदपुर स्थित फ्यूचर कॉलेज भिजवाया। यहां नोडल अफसर डॉ. रंजन गौतम के निर्देशन में टीमों ने रैपिड टेस्ट किया। क्रमवार चले टेस्ट में सभी 247 छात्रों की रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके बाद भी सभी छात्रों को 14 दिनों तक होम क्वारंटीन करने के निर्देश दिए हैं। अगर इस अवधि में कोई घर से बाहर निकला तो तो उनपर नियमानुसार कार्रवाई भी किए जाने को कहा है। वहीं, इंडेक्स रिपोर्ट के मुताबिक अब तक सुभाष नगर समेत आसपास के इलाकों में 547 टीमों ने क्रमिक 50945 घरों का का सर्वे किया जा चुका है। वहीं, सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में चल रही स्क्रीनिंग में संदिग्ध मिले 30 लोगों का सैंपल जांच के लिए आईवीआरआई भेज दिया है।
विज्ञापन

थाईलैंड के तबलीगी की दो निगेटिव रिपोर्ट

रविवार को आई 16 लोगों की निगेटिव रिपोर्ट में शाहजहांपुर में मिले थाईलैंड के कोरोना पॉजीटिव रहे युवक की दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। जिसकी सूचना शाहजहांपुर के सीएमओ को दे दी गई है। बता दें कि संक्रमित रहा युवक बिथरी के कोरोना लेवल वन के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है। जहां इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना की जंग जीतने वाले डॉक्टर और नर्स सम्मानित

कोरोना की जंग जीतने में अहम भूमिका निभाने वाले डॉ. वागीश वैश्य, डॉ. संजय सिंह, डॉ. एमपी सिंह, प्रोमिला मेसी, सोनिया मसीह और अन्य को सम्मानित किया गया। इस दौरान डॉक्टरों और स्टाफ का कहना था कि कोरोना से जंग में सभी स्वास्थ्यकर्मी और पूर्व में तैनात रहे स्टाफ ने अपनी अहम भूमिका निभाई है। वो भी सम्मान के पात्र हैं। सम्मान करने वालों में कवि डॉ. दीपंकर गुप्त, वरिष्ठ नागरिक कल्याण सोसायटी के प्रदेश महामंत्री नरेशपाल गुप्त थे।

नोएडा से आए परिवार में नहीं मिले कोरोना के लक्षण

मठ लक्ष्मीपुर कॉलोनी में नोएडा से वापस आया परिवार शनिवार को एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम से मिला। उन्होंने बताया कि नोएडा में जहां वह रहे वहां पर कोई पॉजीटिव नहीं था। लॉक डाउन में वह घर से बाहर भी नहीं निकले। न ही किसी कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए। स्क्रीनिंग के बाद एसीएमओ डॉ. गौतम ने बताया कि परिवार के सदस्यों में कोरोना संक्रमण के कोई लक्षण नहीं है। एहतियातन उन्हें होम क्वारंटीन का सुझाव दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed