फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   24 to next week Hours will get electricity

अगले सप्ताह से 24  घंटे मिलेगी बिजली

Sat, 08 Apr 2017 01:06 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Sat, 08 Apr 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
24 to next week Hours will get electricity
Chandigarh Streets Lights - फोटो : File Photo
गुरुवार आधी रात को योगी सरकार ने कैबिनेट बैठक बुलाकर जिला मुख्यालयों पर 24 घंटे फाल्ट रहित बिजली सप्लाई देना तय किया है। शुक्रवार की सुबह सभी जोन में आदेश भी पहुंच गए, जिसके बाद पूरे दिन अफसर 24 घंटे सप्लाई देने का प्लान बनाते रहे।  
विज्ञापन

अचानक आधी रात में हुई कैबिनेट की बैठक में तय हुआ कि अंबेडकर जन्मदिन 14 अप्रैल से बिना भेदभाव सभी शहरों में 24 घंटे सप्लाई दी जाएगी, इस आदेश के बाद से ऊर्जा विभाग मेें अफरातफरी का माहौल है। कैबिनेट के फैसले से देहातों में 18 और तहसील मुख्यालयों पर 20 घंटे सप्लाई मिलना तय है। बरेली मंडल में पीलीभीत और शाहजहांपुर जिले में 132 केवी स्टेशन तैयार नहीं होने से निर्धारित सप्लाई देने में समस्या जरूर आ रही है, लेकिन बरेली और बदायूं जिले में पूरी सप्लाई मिलेगी।
विज्ञापन

चीफ इंजीनियर राजकुमार अग्रवाल ने शुक्रवार सुबह से ही आपूर्ति, मांग, उपकेंद्र, ट्रांसफार्मर, स्टाफ और सप्लाई लाइन स्थिति आदि की समीक्षा करना शुरू कर दिया। देर शाम कार्यशाला अधिशासी अभियंता पीके सिंह से बैठक कर मंडल में ट्रांसफार्मर की कमी नहीं होने देने और 72 घंटे में बदलने की हिदायत के साथ जेई संगठन से अपेक्षित सहयोग मांगा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में 50 मेगावाट की कमी
बरेली जिला में करीब 50 मेगावाट सप्लाई की कमी आड़े आ सकती है। इसके लिए चीफ इंजीनियर ने पारेषण अभियंता से तैयार रहने को कहा है। प्रबंध निदेशक ने बरेली जोन की स्थिति का जायजा लिया और जरूरी निर्देश दिए।

रोजा पावर स्टेशन शुरू
उत्तरी ग्रिड और केंद्रीय पूल में पर्याप्त बिजली होने पर भी पिछली सरकार ने सप्लाई नहीं ली थी। इसके चलते चुनाव के दौरान ही रोजा स्टेशन पर शट डाउन हो गया था। अब नई सरकार ने शहरों में 24 घंटे सप्लाई देना तय किया है, इसलिए रोजा थर्मल पावर ने तीन इकाईयां शुरू कर दी हैं। एसई पारेषण ने बताया रोजा क्षमता 1200 मेगावाट है अभी उत्पादन 830 मेगावाट हो रहा है। मांग बढ़ते ही उत्पादन ज्यादा होने लगेगा। 

17 से चालू होगा शहर का नया उपकेंद्र
सिविल लाइंस में एक और नया सब स्टेशन बनकर तैयार हो गया है। बीस एमवीए क्षमता वाले उपकेंद्र से छह पोषक लाइनें बनाई गई हैं। नया उपकेंद्र वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल शुरू कराएंगे।


उपभोक्ता (लाख में)
बरेली       4.35
बदायूं       1.86       
पीलीभीत    1.25
शाहजहांपुर  1.80

उपकेंद्र      158
ट्रांसफार्मर   46 हजार
132 केवीस्टेशन      12

‘अगले सप्ताह से चारों शहरों में 24 घंटे सप्लाई देने के लिए विभाग तैयार है। जरूरी निर्देश जारी किए गए हैं। ट्रांसफार्मर 72 घंटे में बदलने और फाल्ट शीघ्र सही करने पर जोर रहेगा।’
- राजकुमार अग्रवाल, जोनल चीफ इंजीनियर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed