फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   24 Pradhans could not give account of government money, now recovery will be done

Bareilly News: 24 प्रधान नहीं दे पाए सरकारी धन का हिसाब, अब होगी वसूली

Fri, 05 Jan 2024 01:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 05 Jan 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
24 Pradhans could not give account of government money, now recovery will be done
बरेली। ऑडिट के दौरान जिले के 24 ग्राम प्रधान सरकारी धन का हिसाब नहीं दे सके। अब उनसे 8,34,377 रुपये की वसूली होगी। सात दिन में धनराशि जमा नहीं करने पर भू-राजस्व की तरह वसूली होगी। रिपोर्ट भी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन


वित्तीय वर्ष 2010-11 की ऑडिट आपत्तियों का निस्तारण न होने पर तत्कालीन प्रधानों के नाम डीएम की ओर से वसूली के नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस के मुताबिक ईधजागीर की शमां परवीन से 8,454 रुपये, फतेहगंज पश्चिमी की ग्राम पंचायत खजुरिया की धनदेई से 28,309, नवाबगंज ब्लॉक के बिथरी के द्वारिका प्रसाद से 22,220, रिछौला ताराचंद की तारावती से 12,125, मिलक अलीनगर के दिलवर अली से 54,000, रसूला तालिब हुसैन की गुड्डी से 53,250, रिछौला किफायतुल्ला की यासमीन से 61,750, दुआवट के हिसामुद्दीन से 20,000, शाहपुरजी सुखसराय की शंकुतला देवी से 25,535, गेला टांडा के चंद्रसेन से 16,129, हरदुआ किफायतुल्ला की रीमावती से 74,156, प्रेमपुर मुरारपुर की मनोरमा देवी से 29,535 रुपये की वसूली होनी है।
विज्ञापन

नवाबगंज ब्लॉक के सतुईया खुर्द ग्राम पंचायत के तत्कालीन प्रधान शमशुल हसन से 31,064 रुपये, कमुआ के राजेंद्र कुमार से 15,265, संतोषपुर में प्रताप सिंह से 21,105, हरहरपुर मटकली की शहजादी बानो से 97,040, भोजीपुरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत महेशपुर शिवसिंह के राधेश्याम से 1,57,780, अटापट्टी जनूबी के वीरपाल से 13,101, नवाबगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत सतुईया कला की हीराकली से 4,330, खंजनपुर खंजनिया के जगदीश से 15,919 रुपये वसूली होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीआरओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि ऑडिट में जितने सरकारी धन का हिसाब नहीं दिया गया, उसमें आधे-आधे की जिम्मेदारी तत्कालीन प्रधान और पंचायत सचिव की तय की गई है। पंचायत सचिवों से वसूली की जा चुकी है। प्रधानों को वसूली के लिए नोटिस भेजे गए हैं।



वित्तीय वर्ष 2011-12 के हैं चार मामले
वित्तीय वर्ष 2011-12 में भोजीपुरा ब्लाॅक के कलारा के प्रधान रहे सत्यपाल से 8217 रुपये, कमुआ मकरुका की नत्थो देवी से 15,143, क्यारा की बुखारा की मुन्नी देवी से 44,950 रुपये, नवाबगंज के मुड़िया तेली की चंपा देवी से 5,000 रुपये की वसूली के आदेश हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed