फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   23,698 applications pending on e-district

Bareilly News: ई-डिस्ट्रिक्ट पर 23,698 आवेदन लंबित

Fri, 16 Jan 2026 02:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
23,698 applications pending on e-district
बरेली। ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर इन दिनों आय, जाति और निवास प्रमाणपत्र के 23,698 आवेदन लंबित हैं। जरूरतमंद तहसीलों में भटक रहे हैं।
विज्ञापन

दो दिन पहले सुभाषनगर के श्रीपाल तहसील सदर पहुंचे। वह अपने क्षेत्र के लेखपाल को खोज रहे थे। बताया कि बेटी के स्कूल में आय प्रमाणपत्र मांगा जा रहा है। उन्होंने दो सप्ताह पहले आवेदन किया था। अब तक प्रमाणपत्र बन नहीं पाया है। लेखपाल एसआईआर व अन्य कार्यों में अपने को व्यस्त बता रहे हैं।
श्रीपाल की तरह ही आए दिन सदर तहसील में कोई निवास तो कोई जाति प्रमाणपत्र के लिए भटकता दिखता है। आवेदकों का कहना है कि जब तक आवेदन पर लेखपाल रिपोर्ट नहीं लगाएंगे, तब तक एसडीएम-तहसीलदार उसे जारी नहीं कर सकते हैं। लेखपाल अन्य कार्यों में व्यस्त होने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं।
विज्ञापन

लंबित आवेदनों में सबसे अधिक 11,771 आवेदन निवास प्रमाणपत्र के हैं। जाति प्रमाणपत्र से संबंधित 6,222 और आय प्रमाणपत्र के 5,705 आवेदनों का निस्तारण होना बाकी है। निस्तारण की निर्धारित अवधि समाप्त होने वाले 305 प्रकरण हैं। इनमें तहसील के अधिकारी डिफाल्टर भी हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे प्रकरणों में सबसे अधिक 80 आवेदन बहेड़ी तहसील के हैं, जो आय प्रमाणपत्र से जुड़े हैं। इसी तरह 77 आवेदन आंवला और 75 आवेदन सदर तहसील में निस्तारित होने बाकी हैं। मीरगंज में 41, फरीदपुर में 19 और नवाबगंज में 13 आवेदन आय प्रमाणपत्र के लिए निस्तारित नहीं हो पाए हैं।

इस मामले में डीएम अविनाश सिंह ने बताया कि ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर प्राप्त होने वाले आवेदनों के निस्तारण की समीक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि एसडीएम-तहसीलदार को स्पष्ट निर्देश हैं कि ई-डिस्ट्रिक्ट पर प्राप्त आवेदनों का निस्तारण समय रहते करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed