{"_id":"5cd1ea21bdec2207680eabd4","slug":"21557260833-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किला पुल के नीचे लगा जाम, सैकड़ों वाहन फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किला पुल के नीचे लगा जाम, सैकड़ों वाहन फंसे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। किला पुल के नीचे मंगलवार दोपहर लंबा जाम लग गया। इससे अलग-अलग रास्तों पर दूर तक वाहनों की कतार लग गईं। परशुराम जयंती शोभायात्रा से पहले लगे जाम को हटाने में पुलिसकर्मियों की सांस फूल गई। दो घंटे बाद जाम खुलवाया जा सका।
किला पुल के नीचे रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से अक्सर जाम की समस्या रहती है। पहले से ही यहां संकरा रास्ता है, इसलिए भारी वाहनों के लिहाज से ओवरब्रिज बनाया गया। हालांकि अब भी प्रतिदिन हजारों वाहन नीचे से निकलते हैं जिससे जाम लगता है। मंगलवार को यहां नई समस्या पैदा हुई। रास्ते से होकर निकल रही एक रोडवेज बस बीच सड़क पर खराब हो गई। इससे जाम लगने लगा। आसपास के दूसरे रास्तों से वाहन आए और जल्दी निकलने के चक्कर में आड़े तिरछे घुसने से जाम लंबा होता चला गया। इस जाम में आधे घंटे में ही सैकड़ों वाहन फंस गए और दोनों ओर रोड ब्लॉक हो गई। इंस्पेक्टर किला डीसी शर्मा को सूचना मिली तो उन्होंने एसआई अजय शुक्ला और मुकेश कुमार को मौके पर भेजा। ट्रैफिक पुलिस का चौपुला और आसपास के प्वाइंट पर मौजूद स्टाफ भी आ गया। तब रोडवेज बस को हटवाकर जाम खुलवाया गया। दोपहर करीब दो बजे जाम पूरी तरह खुल सका। शहर में चौपुला, ईंट पजाया चौराहा, कुतुबखाना मार्केट और अन्य स्थानों पर भी लोग जाम की समस्या से जूझे।
किला ओवरब्रिज के नीच रोडवेज बस बीच सड़क पर खराब होने से जाम लगा था। इसे खुलवा दिया गया। सिविल के साथ ट्रैफिक पुलिस ने मिलकर जाम खुलवाया।
- सुभाष चंद्र गंगवार, एसपी ट्रैफिक