फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मुड़िया मिश्र गांव में आग से तबाही, 23 घर राख

मुड़िया मिश्र गांव में आग से तबाही, 23 घर राख

Wed, 08 May 2019 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
मुड़िया मिश्र गांव में आग से तबाही, 23 घर राख
सिंघौली(शाहजहांपुर)। सिंधौली क्षेत्र के गांव मुड़िया मिश्र में मंगलवार दोपहर अचानक एक छप्परदार मकान में लगी आग ने तबाही मचा दी। देखते ही देखते आसपास के 23 मकान जलकर राख हो गए। घर में रखा खाद्यान्न, कपड़े, बिस्तर आदि लाखों का सामान जल गया। एक बकरी भी जलकर मर गई। दमकल की तीन गाड़ियों ने ग्रामीणों की सहायता से बमुश्किल आग पर काबू पाया। राजस्व कर्मचारियों ने गांव पहुंचकर आगजनी में हुए नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट तहसीलदार व एसडीएम को भेज दी है। आगजनी में लाखों की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

मिश्रीपुर गांव के दक्षिण-पश्चिती कोने पर स्थित वीरपाल के छप्परदार मकान मंगलवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे अचानक आग लग गई। परिवार के लोग जब तक कुछ समझ पाते इतने में तेज हवा के झोंके के साथ आग ने और तेजी पकड़ ली। आग ने नेवाराम, प्रमोद, मनोज, मैनेजर, पंकज, गिरिंदपाल, मलिखान, आशाराम, अवनीश, बाबूराम, मुकेश, लालाराम, रामसरन, रामबख्श, सुरेंद्र, आदेश, सूरजपाल, मूर्तिदेवी पत्नी सेवाराम, संतराम, महेंद्र, श्रीराम, रमेश के छप्परदार मकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग के भयानक रूप को देखते हुए गांव में हड़कंप मच गया। पुवायां दमकल यूनिट आग पर काबू पाने के लिए पहुंची, लेकिन आग के विकराल रूप को देखते हुए शाहजहांपुर फायर स्टेशन से एक गाड़ी और ओसीएफ की एक गाड़ी बुलाई गई। 3:30 बजे बमुश्किल आग पर काबू पाया जा सका। आगजनी में जो घर चपेट में आ गए वह लोग कुछ भी नहीं बचा पाए। छप्पर के अंदर कोठरी में रखा सामान ही बच गया। किसी के घर पहनने को कपड़े नहीं रहे, तो किसी के घर बिस्तर और खाद्यान्न, नकदी आदि सामान जल गया। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक रोशनलाल वर्मा भी गांव पहुंच गए और उन्होंने अग्नि पीड़ित परिवार वालों से उनके नुकसान के बारे में जानकारी की और डीएम को नुकसान का आंकलन करने के लिए राजस्व की टीम भेजने को कहा। इसके बाद लेखपाल जगन्नाथ, कानूनगो नत्थूलाल टीम के साथ पहुंचे और नुकसान का आंकलन किया।
विज्ञापन

बेटी के ब्याह को जुटाया सामान भी हो गया खाक
मुड़िया पमार। मुड़िया मिश्र में लगी आग में जिन लोगों मकान चपेट में आए, उनमें तीन घरों में बेटी की शादी को सामान जुटाकर रखा गया था। वह भी आग में खाक हो गया। वीरपाल की बेटी कुसुमलता की जुलाई में शादी है, इसलिए उसने अभी से बेटी के लिए पायल, कुंडल, मांग बेदा आदि बनवाकर रखा था। वहीं प्रमोद की बेटी शिवानी गौतम की शादी 14 मई को है, उसने भी कपड़े, जेवर आदि खरीदकर रखे थे। 10 हजार रुपये भी घर में रखे थे, सब जल गया। नेवाराम की बेटी शीलम की शादी 23 मई को है। बेटी की शादी के लिए कपड़े, धोती आदि सामान जोड़कर रखा था, वह सब खाक हो गया। विधायक रोशनलाल ने इन तीन परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के छह दिन बाद विधायक ने अग्निपीड़ितों का लिया हाल
परौर। मजरा मोहनपुर में 29 अप्रैल को हुए अग्निकांड में रामनिवास,रामविलास सोरन सहित कई ग्रामीणों के घर जल गए थे। सोमवार देर शाम कटरा के विधायक वीर विक्रम सिंह अग्निपीड़ितों के घर पहुंचे और उन्हें ढांढस बधाया। उन्होंने कहा कि वह सरकार से हर संभव मदद दिलवाने का प्रयास करेंगे। ग्रामीणों ने बताया कि परौर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. दिनेश तैनात थे। उनका स्थानांतरण मिर्जापुर हो जाने से केंद्र चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के सहारे चल रहा है। विधायक ने आचार संहिता के बाद पीएचसी पर डॉक्टर की नियुक्ति करवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर राजीव सिंह चौहान,सत्यपाल सिंह,राधे सिंह चौहान,मदनपाल सिंह,महेश सिंह,बाबूराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed