{"_id":"5c004f22bdec22417217dc08","slug":"21543524130-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर विकास मंत्री, ऊर्जा मंत्री सहित तीन वीआईपी आज शहर में आएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर विकास मंत्री, ऊर्जा मंत्री सहित तीन वीआईपी आज शहर में आएंगे
Updated Fri, 30 Nov 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शहर में शुक्रवार को नगर विकास मंत्री सहित तीन वीआईपी आएंगे। इसमें नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा और उत्तराखंड की राज्यमंत्री रेखा आर्या शामिल हैं। जिला प्रशासन को इसकी सूचना भी जारी कर दी गई है।
नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना 30 नवंबर को सुबह सर्किट हाउस पहुंचेंगे के बाद करीब साढ़े ग्यारह बजे नदौसी वार्ड के अंतर्गत कान्हा उपवन व बेसहारा पशु आश्रय गृह, इंदिरा मार्केट में वेंडिंग जोन के कार्य का लोकार्पण और बाकरगंज में निर्माणाधीन वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद सुरेश खन्ना बरेली क्लब के सामने बिल्ड एक्सपो कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसी दिन ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा भी शहर में पहुंच रहे हैं। वह दिन में 11 बजे आईएमए आडिटोरियम में होने वाले युवा संसद कार्यक्रम में भी प्रतिभाग करेंगे। एक घंटा रुकने के बाद वह 12 बजे मथुरा के लिए रवाना हो गए। इनके अलावा उत्तराखंड की महिला कल्याण राज्यमंत्री रेखा आर्या भी शुक्रवार को शहर में पहुंच रही हैं। 30 नवंबर को बरेली पहुंचकर फरीदपुर में होने वाले साहू समाज कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी।