फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ब्लॉक बरेली से आगे लेकिन ट्रेन दिल्ली से ही घंटों लेट

ब्लॉक बरेली से आगे लेकिन ट्रेन दिल्ली से ही घंटों लेट

Tue, 20 Nov 2018 12:19 AM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
ब्लॉक बरेली से आगे लेकिन ट्रेन दिल्ली से ही घंटों लेट
सीतापुर-बरेली हाईवे पर लोगों को जाम से राहत मिली तो ट्रेनें ब्लॉक में फंस गई। डाउन पर ब्लाक में लेट हुई लेकिन अप लाइन की ट्रेनें भी घंटाें लेट हो गईं। दोपहर 12.10 बजे लखनऊ जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस चार बजे चली तो जंक्शन आने वाली त्रिवेणी भी आठ घंटे देरी से जंक्शन पहुंची। इसके अलावा लखनऊ की ओर जाने वाली ट्रेनें भी घंटों देरी से जंक्शन पहुंची। सुबह से शाम तक यात्री लखनऊ के लिए ट्रेनों का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

तीन दिन बाद सोमवार सुबह आठ बजे हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग खुला तो हाईवे पर वाहन फर्राटा भरने लगे। मगर इंजीनियरिंग अनुभाग ने दोपहर 12 से शाम साढ़े चार बजे तक बिलपुर से मीरानपुर कटरा स्टेशन के बीच डाउन लाइन पर ब्लॉक ले लिया। इस वजह से दोपहर 12.10 जंक्शन से चलने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस चार बजे चली। जंक्शन पहुंचे यात्रियों को ट्रेन लेट होने का पता चला तो खाली समय काटना भारी पड़ गया। त्रिवेणी के अलावा लखनऊ की ओर जाने वाली गुवाहाटी एक्सप्रेस पांच घंटे, सियालदह साढ़े छह घंटे, काशी विश्वनाथ एक घंटा, श्रमजीवी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, बरेली वाराणसी एक्सप्रेस एक घंटे देरी से जंक्शन पहुंची। वहीं, त्रिवेणी एक्सप्रेस से पहले लखनऊ की ओर जाने वाली हिमगिरी एक्सप्रेस सात घंटे, हावड़ा पंजाब मेल आठ घंटे, किसान एक्सप्रेस साढ़े दस घंटे, लखनऊ की राज्यरानी दो घंटे देरी से जंक्शन पहुंचीं। साढ़े चार घंटे ब्लॉक के दौरान अप लाइन से बरेली आने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस सात घंटे, वाराणसी बरेली एक्सप्रेस चार, सियालदह एक्सप्रेस एक घंटे, गुवाहाटी एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे देरी से पहुंची।
विज्ञापन


आज भी लिया जा सकता है ब्लॉक
फतेहगंज पूर्वी। हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग तीन दिन बंद रहने के बाद भी काम पूरा नहीं हो सका। इसके चलते मंगलवार को भी काम पूरा करने के लिए ब्लॉक लेने की संभावना है। बता दें कि हुलासनगरा क्रॉसिंग के आसपास इन दिनों स्लीपर बदलने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अंबाला सेक्शन पर चल रहे ब्लॉक का असर ट्रेनों के संचालन पर पड़ा है, जिससे ट्रेनें लेट हो गई। एक दो दिन में स्थिति सामान्य हो जाएगी। शरद श्रीवास्तव, एडीआरएम, मुरादाबाद मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed