{"_id":"5bedb96dbdec2269717a31ca","slug":"21542306157-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहारीपुर करोलान में 4.5 हजार की आबादी को तीन दिन से पानी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहारीपुर करोलान में 4.5 हजार की आबादी को तीन दिन से पानी नहीं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Thu, 15 Nov 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहारीपुर करोलान क्षेत्र में करीब 4.5 हजार लोगों की आबादी तीन दिन से पेयजल की किल्लत से जूझ रही है। लोगों की शिकायत के बाद बृहस्पतिवार को नलकूप की मोटर खुलवाई गई, जिसकी शुक्रवार तक मरम्मत हो सकेगी।
वार्ड 41 बिहारीपुर मेमरान में करोलान क्षेत्र की पानी सप्लाई मंगलवार शाम से चौपट है, जिसके चलते क्षेत्र की करीब 4.5 हजार की आबादी पेयजल की किल्लत से जूझ रही है। वार्ड में रहने वाली मेहनाज खान, शाइस्ता, शीबा, तुबा, फरहा, यासमीन आदि ने नगर निगम में शिकायत की तो निगम की टीम वहां पर काम करने पहुंची। पार्षद मुकेश मेहरोत्रा ने बताया कि मेमरान क्षेत्र में पानी की कुछ लाइनें खराब थीं, उन्हें ठीक करा दिया गया है। किशोर बाजार नलकूप का मोटर फुंकने के चलते पानी की सप्लाई चौपट हो गई है। बृहस्पतिवार शाम को निगम की टीम ने मोटर खुलवा लिया है। शुक्रवार शाम तक इसे ठीक करके पानी की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।