{"_id":"5ac455bd4f1c1bb5618b55c0","slug":"21522816445-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक से घंटो लेट हुई ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक से घंटो लेट हुई ट्रेनें
Updated Wed, 04 Apr 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाउन लाइन पर ब्लॉक से घंटाें लेट हुई ट्रेनें
फतेहगंज पूर्वी/बरेली। ब्लॉक के चलते ट्रेनें घंटों देरी से जंक्शन पहुंच रही हैं। बरेली से बनकर चलने वाली मुगलसराय सराय एक्सप्रेस पौने चार घंटे देरी से जंक्शन से रवाना हुई। इंजीनियरिंग विभाग ने मंगलवार को डाउन लाइन पर बंथरा-शाहजहांपुर सेक्शन पर ब्लॉक लिया। इससे लखनऊ जाने वाली बरेली वाराणसी एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, जनसेवा एक्सप्रेस और गरीबरथ एक्सप्रेस को काफी देर तक आसपास के छोटे स्टेशनों पर रोका गया। इससे यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इधर, एक सप्ताह से चल रही आला हजरत एक्सप्रेस दस घंटे देरी से जंक्शन पहुंची। मंगलवार को सुबह छह बजे रवाना होने वाली ट्रेन शाम साढ़े चार बजे भुज के लिए रवाना हुई।