{"_id":"5ccb4b15bdec2207640278cf","slug":"201556826901-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईवीआरआई अंडरपास के बैरियर में लगीं पटरियां चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईवीआरआई अंडरपास के बैरियर में लगीं पटरियां चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बुद्धवार की रात को लोगों ने आईवीआरआई के एक अंडरपास पर लगे बैरियर की छह पटरियों में से चार पटरियां हटा दीं। बताया जाता है कि उखाड़ी गईं पटरियां भी लोग अपने साथ ले गए। बैरियर हटते ही कार और बाइक सवार चालकों ने फिर से निकलना शुरू कर दिया है। इतना सब होने के बावजूद रेलवे के अधिकारी और आरपीएफ इन सभी बातों से अनभिज्ञ हैं। हालांकि बैरियर खुल जाने से उधर से गुजरने वाले लोग काफी राहत महसूस कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर पहले अंडरपास का निर्माण भी तेजी से चल रहा है।
बृहस्पतिवार की सुबह लोगों को पता चला कि अंडरपास से निकलना फिर से शुरू हो गया। वहां जाकर देखा तो चार पटरियां गायब थीं, जिससे आटो, कार और बाइक आसानी से निकल सकती है। अंडरपास से आवागमन होने से लोगों को राहत मिली है। उधर, दूसरे अंडरपास का निर्माण कार्य तेजी पर है। महीने के अंत में आवागमन शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।
गौरतलब है कि 26 अप्रैल को रेलवे ने एक अंडरपास को लोहे की पटरियों का बैरियर लगाकर बंद कर दिया था। इससे लोगों को कुदेशिया फाटक होते हुए एयरफोर्स और मिनी बाईपास की ओर जाना पड़ रहा था। रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से लोगों को देरी भी होती थी। बरेली सिटी आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि अंडरपास से अभी तक लोगों का आवागमन बंद है, इससे ज्यादा उन्हें जानकारी नहीं है।