फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ‘अधिकारों को हासिल करने के लिए करें संघर्ष’

‘अधिकारों को हासिल करने के लिए करें संघर्ष’

Thu, 02 May 2019 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
‘अधिकारों को हासिल करने के लिए करें संघर्ष’
‘अधिकारों को हासिल करने के लिए करें संघर्ष’ - फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर शहर के विभिन्न श्रमिक संगठनों ने सभा आयोजित कर किसान और मजदूरों को हक के लिए आवाज बुलंद करने की अपील की। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के बैनर तले बुधवार को इज्जतनगर स्थित कत्था फैक्ट्री में इंटक, सीटू, बीएमएस, उप्र खेत मजदूर यूनियन के संयुक्त तत्वावधान में सभा हुई। इसमें शिकागो के शहीद श्रमिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

सभा की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सतीश मेहता ने 1886 में शहीद हुए श्रमिकों के बलिदान से प्रेरणा लेकर हकों को हासिल करने के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। उन्होंने मिल मालिक, अधिकारी और सरकार को एकजुट बताते हुए मजदूरों की खिलाफत किए जाने की बात कही। मनमाने तरीके से कार्य के लिए मजदूरों पर जबरन सेवा शर्तें थोपी जा रही हैं। खेत मजदूर यूनियन के सचिव राजीव शांत ने मजदूर दिवस के इतिहास पर अपने विचार रखे। उन्होंने पुरानी पेंशन योजना बहाल करने और ईपीएफ पेंशनधारियों की पेंशन पांच हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग रखी। यहां सीटू के जिलाध्यक्ष मोहम्मद इसरार, वसीम खान, मोहम्मद शाहिल, संतोष कुमार, सनाउल्लाह खां, हरीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


आउटसोर्सिंग विरोध दिवस के रूप में मनाया
बरेली ट्रेड यूनियन फेडरेशन ने कोतवाली स्थित अंबेडकर पार्क में मजदूर दिवस को आउटसोर्सिंग विरोध दिवस के रूप में मनाया। पदाधिकारियों ने बढ़ती बेरोजगारी के लिए सरकार की नीतियों को दोषी बताते हुए पुरानी पेंशन बहाल किए जाने की मांग की। साथ ही, न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपये किए जाने की मांग की है। कार्यक्रम की शुरुआत क्रांतिकारी गीत से हुई। संचालन महामंत्री संजीव मेहरोत्रा ने किया। अध्यक्षता सुनील जैन ने की। सभा में रेल, बैंक, बीमा, बिजली समेत अन्य विभागों के कर्मचारियों ने शिरकत की। मुख्य वक्ता गीता शांत, रविंद्र कुमार, हरीश पटेल, राजेश जौहरी, सलीम अहमद, आमिर खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed