{"_id":"5c7ad882bdec227395218b76","slug":"201551554690-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रमित न हो! विमान हिंडन नहीं दिल्ली एयरपोर्ट तक पहुंचाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रमित न हो! विमान हिंडन नहीं दिल्ली एयरपोर्ट तक पहुंचाएगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बरेली से हवाई यात्रा की आस लगाए बैठे लोग भ्रमित न हों, बरेली से उन्हें लेकर उड़ने वाले विमान उन्हें हिंडन नहीं दिल्ली एयरपोर्ट पर ही उतारेंगे जहां से उन्हें विदेशी और कोई भी घरेलू उड़ान पकड़ने की सुविधा रहेगी। इसके साथ बरेली से संपर्क यात्रा के टिकट भी बुक हो सकेंगे। बरेली से हवाई यात्रा का अभी किराया और टाइम टेबल अभी तय नहीं हो पाया है। यह सब उड़न शुरू होने वाले दिन ही तय होगा। हालांकि बताया जा रहा है कि बरेली से टर्बो इंजन वाले विमान उड़ाए जा सकते हैं जिनकी क्षमता 50 से 70 सीट की होती है। उड़ानें कब से शुरू होंगी, यह भी दो-चार दिन बाद ही तय हो पाएगा।
यात्रियों के लिए खास यह है कि बरेली से इंटरनेशनल और दूसरे राज्यों के प्रमुख शहरों के लिए भी हवाई टिकट बुक कराए जा सकेंगे। कुछ दिनों से यह भी भ्रम फैल रहा था कि बरेली की उड़ानें दिल्ली तक जाएंगी या सिर्फ गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट तक। अब इस भ्रम को नागरिक उड्डयन विभाग ने साफ कर दिया है। विभागीय अफसरों के मुताबिक बरेली से दिल्ली तक सीधी उड़ान होगी, लखनऊ में भी अमौसी हवाई अड्डे पर यात्री उतरेंगे। दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर यात्री उतरेंगे। एएआई अफसरों ने बताया कि बरेली से दिल्ली हवाई सेवा जल्द शुरू होगी, अभी तिथि तय नहीं हो पाई है। हालांकि हिंडन में तैयार सिविल एन्क्लेव आठ मार्च से शुरू हो रहा है। रक्षा, वायुसेना, राज्य और केंद्र सरकार ने इसकी एनओसी जारी कर दी है।
किराया तय नहीं
बरेली से हवाई सेवाएं जल्द शुरू होंगी लेकिन अभी तक किराया और टाइम टेबल तय नहीं हो पाया है। संयुक्त महाप्रबंधक एएआई राजीव कुलश्रेष्ठ ने बताया कि जिस दिन से हवाई सेवाएं शुरू हाेंगी, उसी दिन किराया, टाइम टेबल और किराए की घोषणा की जाएगी। उसी दिन से लोग ऑनस्पॉट टिकट ले सकेंगे। उड़ान परीक्षण बाद ही ऑनलाइन बुकिंग सुविधा शुरू होगी।
विज्ञापन
नाथ नगरी टर्मिनल नामकरण पर कोई भ्रम नहीं है। हवाई सेवाएं शुरू होने के बाद इसकी अधिसूचना जारी होती है। प्रदेश सरकार ने इसका प्रस्ताव केंद्र को पहले से ही दे दिया है। हिंडन एयरपोर्ट शुरू होने की तिथि तय हो गई है, दो-चार दिन में बरेली से हवाई सेवा शुरू होने की तिथि तय हो जाएगी। - सूर्यपाल गंगवार, विशेष सचिव, नागरिक उड्डयन विभाग