{"_id":"5c59ed9ebdec22578f2a9250","slug":"201549397406-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात बिल्डरों ने बीडीए के करोड़ों दबाए, नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात बिल्डरों ने बीडीए के करोड़ों दबाए, नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। लंबे समय बाद भी करोड़ों का बकाया न अदा करने पर शहर के सात बड़े बिल्डरों को बीडीए ने नोटिस जारी किया है। नोटिस में निर्धारित समय सीमा में बकाया न चुकाने पर बिल्डरों को ब्याज समेत रकम वसूलने की चेतावनी दी गई है।
बीडीए उपाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र कुमार की ओर से भेजे गए नोटिस में नक्शा न मंजूर कराने वाले पीलीभीत बाईपास रोड स्थित बिल्डर से 80.66 लाख, नैनीताल रोड के बिल्डर से 7.85 लाख, नैनीताल रोड के ही अन्य बिल्डर से 65.72 लाख, सिविल लाइंस के बिल्डर से 34.5 लाख, पीलीभीत बाईपास रोड पर निर्माणाधीन कालोनी का लेआउट स्वीकृत कराने के 2.41 लाख, बीडीए से ले आउट स्वीकृत कराकर कालोनी निर्माण कर्ता से 47.76 लाख और स्कूल प्रबंधक से 1.29 करोड़ रुपये का बकाया न अदा करने पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। बीडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि सभी सातों बकायेदारों को चार करोड़ से अधिक रकम दो हफ्ते के अंदर अदा करने की चेतावनी दी गई है। ऐसा न करने वाले बकायेदार अगर समय से बीडीए का बकाया नहीं चुकाएंगे तो उनको ब्याज देना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि एक करोड़ से अधिक रकम के बकायेदारों को चार किस्तों में बकाया चुकाने का विकल्प भी उपलब्ध कराया है। जिन बिल्डरों पर एक करोड़ से ऊपर बकाया है, वह उसे चार किस्तों से चुका सकता है।