{"_id":"5c37783fbdec2273875d3e1f","slug":"201547139135-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यतीश ने 106 घंटे से अधिक भाषण देकर बनाया कीर्तिमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यतीश ने 106 घंटे से अधिक भाषण देकर बनाया कीर्तिमान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
106 घंटे से ज्यादा भाषण देकर यतीश ने बनाया विश्व कीर्तिमान
लखीमपुर खीरी। यतीश चंद्र शुक्ला ने नेपाल के योग शिक्षक डॉ. केसी अनंता के नाम दर्ज सबसे लंबा भाषण देने का वर्ल्ड रिकार्ड बुधवार की सुबह तोड़ दिया और 106 घंटे तीन मिनट और छह सेकेंड तक भाषण देने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। यह उपलब्धि उन्होंने 39 ब्रेक (करीब आठ घंटे) लेकर हासिल की। विश्व पटल पर देश का नाम रोशन करने पर गुरुवार को एडीएम, एएसपी, एआरटीओ एवं डीआईओएस ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर यतीश को सम्मानित किया।
नेपाल के डॉ. केसी अंनता ने 90 घंटे तक लगातार भाषण देकर विश्व कीर्तिमान बनाया था। यतीश ने बुधवार की सुबह दस बजकर चालीस मिनट पर नेपाल के नाम दर्ज रिकार्ड तोड़कर देश के नाम एक नया रिकार्ड जोड़ दिया। उन्होंने पांच जनवरी की शाम तीन बजकर 48 मिनट पर भाषण देने की जो शुरूआत की थी। वह गुरुवार की भोर में करीब तीन बजे 106 घंटे तीन मिनट छह सेकेंड पर पहुंचकर रुका। सबसे लंबा भाषण देने का रिकॉर्ड देश के नाम दर्ज के कराकर यतीश ने यह उपलब्धि अपने नाम की। गुरुवार को एडीएम अरुण कुमार सिंह, एआरटीओ प्रदीप कुमार सिंह एवं डीआईओएस डॉ. आर जायसवाल ने मौके पर पहुंचकर यतीश को सम्मानित किया।