{"_id":"5bf2ad88bdec220a7e0f8dde","slug":"201542630792-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सींग वाले गैंडे का दीदार करते ही खुशी से झूम उठे विदेशी सैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सींग वाले गैंडे का दीदार करते ही खुशी से झूम उठे विदेशी सैलानी
Updated Mon, 19 Nov 2018 06:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एक सींग वाले गैंडे का दीदार कर झूम उठे सैलानी
पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क में एक सींग वाला गैंडा देखने की हसरत लेकर यहां स्वीडन से आए विदेशी सैलानियों के दल ने सोमवार को जंगल का भ्रमण किया। गैंडा परियोजना फेज एक में जाकर उन्होंने एक सींग का गैंडा देख सैलानी खुशी से झूम उठे। सैलानियों ने दुधवा की सुंदरता, दुर्लभ वन्य जीवों और घने जंगल की प्रशंसा की और दोबारा यहां आने की भी इच्छा जाहिर की है।
बता दें कि शनिवार की रात भारत भ्रमण पर निकला स्वीडन के सैलानियों का जत्था दुधवा पार्क पहुंचा था। उनके लिए यहां पर आठ थारू हट बुक किए गए थे। कुल 14 सैलानियों ने यहां रात्रि विश्राम के बाद रविवार को सुबह और शाम दो बार जंगल भ्रमण किया था। दरअसल यह ग्रुप भारत में तीन प्रसिद्ध वन्य जीव हाथी, बाघ और गैंडा देखने के लिए पहुंचे थे। रविवार को इस दल को गैंडा तो नहीं अलबत्ता बाघ के दीदार हो गए थे। गैंडा देखने की तमन्ना लिए सोमवार को फिर से ये ग्रु्प वाहनों के जरिए दुधवा जंगल भ्रमण को निकला। सलूकापुर से हाथियों पर बैठकर सभी गैंडा पुनर्वास परियोजना पहुंचे। यहां इस ग्रु्प को गैंडों के दीदार भी हो गए। जिसके बाद दुधवा में इस ग्रु्प का सफर समाप्त हो गया। सभी दुधवा से वापस लौट गए हैं।
दल को दुधवा का परिवेश काफी भाया
स्वीडन से यहां पहुंचे विदेशी सैलानियों के दल में ईवा, सूजान, मिस इंग्रीड लुइस, नील्स गुस्टाफ हॉलबर्ग के साथ ही अन्य दस सदस्य शामिल हैं। इनको दुधवा का परिवेश काफी भया है। बेस कैंप में भी इन सैलानियों ने जमकर फोटोग्राफी करते हुए दुधवा को अपने कैमरे में उतारा।
विज्ञापन
टूर गाइड ने बताया अन्य पार्को का अनुभव
टूर गाइड लक्ष्मीकांत मुदगल ने बताया कि इन विदेशी सैलानियों को दुधवा का परिवेश, यहां के घने जंगल और जैव विविधता काफी पसंद आई है। बताया कि इससे पहले यह दल तड़ौबा, कान्हा नेशनल पार्क, बाधवगढ़ नेशनल पार्क गया था जहां उन्हें टाइगर के दीदार हो गए थे। विशेष तौर पर यह सैलानी भारत के तीन प्रमुख वन्यजीव एक सींग वाला गैंडा, हाथी और बंगाल टाइगर देखने आए हैं। बताया कि यह दल अब जिम कार्बेट नेशनल पार्क के लिए रवाना होगा।