{"_id":"5afdded14f1c1be8408b6027","slug":"201526587089-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरीदकेंद्र पर किसानों का गेंहू नहीं लेने पर भड़के विधायक ने हाईवे किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरीदकेंद्र पर किसानों का गेंहू नहीं लेने पर भड़के विधायक ने हाईवे किया जाम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Fri, 18 May 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
pappu bhartaul
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरियावल में नवीन उप मंडी स्थित एफसीआई के क्रय केंद्र पर किसानों का गेहूं नहीं लेने की शिकायत पर भाजपा विधायक पप्पू भरतौल गुरुवार को केंद्र पर पहुंचे तो उन्हें वहां गड़बड़ी मिली। विधायक ने आरोप लगाया कि अफसर और कर्मचारी क्रय केंद्र पर किसानों का गेहूं न तुलवाकर कंट्रोल (राशन) का गेहूं बिचौलियों के जरिये खरीदकर जमा कर रहे हैं।
गुस्साए विधायक ने एसडीएम (सदर) को फोन करके बुलाया, लेकिन वह देर से पहुंचे। इस पर विधायक भड़क गए और एसडीएम को हटाने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में किसानों के साथ हाईवे पर जाम लगा दिया। डिप्टी आरएमओ पहुंचे तो किसानों ने उन पर और उनके ड्राइवर पर शराब पिए होने का आरोप लगाकर घेर लिया। ड्राइवर को पुलिस के हवाले कर दिया गया। बरेली-लखनऊ हाईवे पर घंटों जमकर गदर चलता रहा।
बिथरी विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल के मुताबिक उन्हें किसानों से कई दिनों से शिकायतें मिल रही थीं कि एफसीआई के खरीद केंद्र पर बिचौलियों के जरिये गेहूं की खरीद फरोख्त हो रही है। किसानों का गेहूं नहीं खरीदा जा रहा है। दो दिन से किसानों के ट्रैक्टर ट्रॉली लाइन में खड़े हैं। वह बृहस्पतिवार दोपहर 12:30 बजे भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नरियावल के नवीन उप मंडी स्थल खरीद केंद्र पर पहुंचे। उन्होंने राशन कोटे का सौ बोरी पुराना गेहूं मौके पर पकड़ा। विधायक ने स्टाफ से पूछा कि दो साल पुराना गेहूं कैसे जमा है। नए गेहूं की खरीद क्यों बंद कर रखी है। स्टाफ के जवाब न देने पर एसडीएम सदर कुंवर पंकज को मोबाइल से फोन किया। उन्हें आने में देरी हुई तो विधायक किसानों के साथ नेशनल हाईवे पर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
मैं चुनाव तैयारियों की मीटिंग ले रहा था। उसी समय बिथरी विधायक के हाईवे पर धरने पर बैठने की सूचना मिली। एडीएम प्रशासन को मौके पर भेजा गया। जो भी दिक्कतें थीं, उन्हें दूर कर दिया गया है। जो भी दोषी हैं, उन पर कार्रवाई होगी। - वीरेंद्र कुमार सिंह, डीएम