फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   19,656 candidates will appear in RO and ARO exam

Bareilly News: आरओ और एआरओ की परीक्षा में बैठेंगे 19,656 अभ्यर्थी

Wed, 23 Jul 2025 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
19,656 candidates will appear in RO and ARO exam
बरेली। लोक सेवा आयोग की ओर से 27 जुलाई को आयोजित होने वाली समीक्षा अधिकारी (आरओ) और सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) की परीक्षा-2023 को नकलविहीन और सुचारू रूप से कराने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस परीक्षा में 19,656 अभ्यर्थी बैठेंगे।
विज्ञापन

पुलिस लाइन स्थित रवींद्रालय सभागार में मंगलवार को आयोजित बैठक में अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे ने बताया कि लिखित परीक्षा रविवार को सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक होगी। जिले में कुल 43 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 19,656 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए 43 स्टेटिक और 43 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, चार स्टेटिक और चार सेक्टर मजिस्ट्रेट को रिजर्व में रखा गया है।
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्र के अंदर परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटे पहले प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा शुरू होने के 45 मिनट पहले परीक्षा केंद्र का गेट बंद कर दिया जाएगा और इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे संचालित रहेंगे और बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य होगी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर दो- दो महिला पुरुष कर्मी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पुलिस और प्रशासन का समन्वय

बैठक में पुलिस अधीक्षक यातायात अकमल खान ने जोर दिया कि परीक्षा से पहले पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी आपस में बेहतर समन्वय स्थापित करें, ताकि अंतिम समय में किसी भी समस्या से बचा जा सके। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन पर ''पुलिस मित्र'' तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed