{"_id":"5cd1e9f9bdec2207237e1cf7","slug":"191557260793-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिपोर्ट दर्ज न करने पर सुभाषनगर के पूर्व एसओ कोर्ट में तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिपोर्ट दर्ज न करने पर सुभाषनगर के पूर्व एसओ कोर्ट में तलब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। दुष्कर्म की कोशिश के मामले में रिपोर्ट दर्ज न करने के मामले में सीजेएम अनिल सेठ ने थाना सुभाषनगर के तत्कालीन एसओ को अदालत में तलब किया है।
सुभाषनगर की ही रहने वाली एक महिला ने वकील शंकर सक्सेना के जरिये इस्तागासा दायर किया था। इसमें उसका कहना है कि एक मई 2016 की शाम करीब आठ बजे उसके कमरे में नेकपुर के रहने वाले काशीनाथ, विश्वनाथ और रामनाथ घुस आए और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। शोर सुनकर पड़ोस के धीरेंद्र ने आकर उसे बचाया। हालांकि तीनाें मुल्जिमों के मारपीट करने से धीरेंद्र को काफी चोटें भी आईं। वह जब धीरेंद्र के साथ थाना सुभाषनगर गई तो तत्कालीन एसओ सुभाषनगर ने रिपोर्ट नहीं लिखी। कई दिनों तक चक्कर काटने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई तो उसने डाक से अपनी तहरीर थाने भेजी। फिर भी उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई। कोर्ट ने तत्कालीन एसओ सुभाषनगर को 7 जून को हाजिर होने का आदेश दिया है।