फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   भाजपा सरकार किसानों की सबसे बड़ी हितैषी

भाजपा सरकार किसानों की सबसे बड़ी हितैषी

Sat, 20 Apr 2019 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
भाजपा सरकार किसानों की सबसे बड़ी हितैषी
बरेली । आंवला लोकसभा से बीजेपी सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने दातागंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भाई के साथ कटरा, खिरिया, हुमायूं, भकरोली और सथरा आदि गांवों का भ्रमण कर वोट मांगे।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार को बरेली आ रहे हैं। कार्यकर्ता पीएम की चुनावी सभा को सफल बनाने में जुट जाएं। उनका किसी से मुकाबला नहीं क्योंकि क्षेत्र में भाजपा सरकार ने खूब विकास किया है। लाल फाटक ओवर ब्रिज का निर्माण तेजी से पूरा हो रहा है। गांव से लेकर शहर तक पक्की सड़कें है। कौशल विकास मिशन योजना से युवा पीढ़ी को रोजगार मिला। पिछली सरकारों में गांवों में अंधेरा होता था, लेकिन चौबीस घंटे बिजली मिल रही है। सरकार ने गरीबों को मुफ्त आवास देने का काम किया है। किसानों की आय हर साल दो गुना बढ़ाने का काम केन्द्र सरकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed