फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ख्वाजा के दीवानों का मेला शुरू

ख्वाजा के दीवानों का मेला शुरू

Tue, 05 Mar 2019 12:18 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 05 Mar 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
ख्वाजा के दीवानों का मेला शुरू
बरेली। ख्वाजा गरीब नवाज का मेला शुरू हो गया है। अजमेर शरीफ जाने वाले तमाम जायरीन का यहां आला हजरत के आस्ताने पर हाजिरी देने का तांता लगा हुआ है। दरगाह की गलियों में दिनभर मेले जैसा माहौल बना रहा।
विज्ञापन

अजमेर शरीफ में ख्वाजा गरीब नवाज का उर्स शुरू होने जा रहा है। देश के दूरदराज प्रांतों से जायरीन उर्स में शिरकत के लिए निकल पड़े हैं जो यहां आला हजरत के आस्ताने पर हाजिरी देने के लिए रुक रहे हैं। सोमवार को यहां विभिन्न प्रांतों से करीब सौ बसें पहुंच चुकी हैं, जिस कारण सुबह से दरगाह शरीफ पर भारी भीड़ रही। ये जायरीन सिटी स्टेशन पर कैंप बनाए हुए हैं, जहां से दरगाह आला हजरत तक आने-जाने वालों की डोर बनी हुई है। इसके अलावा काफी जायरीन खानकाह नियाजिया भी हाजिरी देने पहुंचे। बरेली पहुंच रहे तमाम जायरीन का जन सेवा टीम की ओर से अध्यक्ष पम्मी खान वारसी ने स्वागत किया। जायरीन से देश में अमन और भाईचारे की दुआ करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed