{"_id":"5c33ad04bdec2256cf3e9108","slug":"191546890500-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ हजार पूर्व सैनिकों को जिला सैनिक कल्याण देगा सलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ हजार पूर्व सैनिकों को जिला सैनिक कल्याण देगा सलामी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। देश की सेवा में खुद को समर्पित करने वाले पूर्व सैनिकों को जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय की ओर से सम्मानित किया जाएगा। पहली बार जिले के 9650 पूर्व सैनिकों और वीरनारियों को जाट रेजीमेंट सेंटर में 14 जनवरी को मनाए जाने वाले वेटरेंस डे के अवसर पर पूर्व सैनिक पुनर्मिलन समारोह में नवाजे जाएंगे।
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी लक्ष्मी नारायण त्रिवेदी ने बताया कि जिले में सेना की विभिन्न बटालियन में सेवारत रहे नौ हजार से अधिक पूर्व सैनिकों में कुछ लोग ही सम्मान से नवाजे जाते रहे हैं, लेकिन अबकी बार सभी को एक मंच पर आमंत्रित किया जा रहा है ताकि उनकी राष्ट्रभक्ति को सम्मान से नवाजा जा सके। बताया कि आयोजन में वीर नारियां, अलंकृत सैनिकों समेत पहली बार नॉन पेंशनर्स सैनिकों को भी सम्मानित किए जाने की योजना है। कार्यक्रम के दौरान पूर्व सैनिकों के लिए पंडाल में ही ईसीएचएस, बीएफसी, जिला उद्योग केंद्र, पूर्व सैनिक कल्याण निगम, जिला सेवा योजन के स्टाल लगाए जाएंगे। ताकि पूर्व सैनिकों की समस्याओं का निराकरण किया जा सके। सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र में पंजीकृत पूर्व सैनिकों को एकजुट करने के लिए एक्स सर्विसमेन वेलफेयर कोऑर्डिनेशन कमेटियों का सहयोग लिया जा रहा है। बड़े पैमाने पर होने वाले आयोजनों के लिए कमेटियों में भी तैयारियों का दौर शुरू हो चुका है।