{"_id":"5b9d4e5d867a557e85729eda","slug":"191537035869-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलेरिया से जिपं सदस्य और गर्भवती महिला समेत 13 और रोगियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलेरिया से जिपं सदस्य और गर्भवती महिला समेत 13 और रोगियों की मौत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भमोरा के करपिया गांव में 24 घंटे में दो साल की मासूम और एक गर्भवती महिला की बुखार से मौत होने के बाद सांसद धर्मेंद्र कश्यप गांव पहुंचे। उन्होंने हालात का जायजा लिया। उनके साथ एडी हेल्थ डॉ. प्रमिला गौड़ भी थीं। एडी ने गांव में मच्छरों की रोकथाम के लिए फागिंग की जरूरत बताई।
भमोरा के करपिया गांव में दो साल की मासूम सुमन और 20 वर्षीय गर्भवती इतलेश की बुखार से मौत हो गई। प्रमोद ने बताया कि उनकी छह माह की गर्भवती पत्नी इतलेश को तीन दिन पहले ही बुखार आया था। इलाज के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। सांसद धमेंद्र कश्यप, भाजपा नेता नेमचंद्र मौर्य, प्रदीप मित्तल आदि ने परिवार को ढांढस बंधाया। सांसद ने मझगवां इलाके में बड़ा स्वास्थ्य शिविर लगवाने के लिए एडी से कहा। उन्होंने बुखार प्रभावित कई और भी गांवों का दौरा किया। इधर, शाही के गांव सेवा ज्वालापुर में बुखार से 50 वर्षीय दयाराम की मौत हो गई। वह तीन दिनों से बुखार से पीड़ित थे। राजपुर कला में 50 वर्षीय शंकर सिंह यादव ने तेज बुखार आने पर प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। रामनगर के मनोना गांव में 19 वर्षीय भूरी की भी बुखार से मौत हो गई। वह कई दिनों से एक निजी अस्पताल में भर्ती थी।
एंबुलेंस में ले जाते हुए तोड़ा दम
फरीदपुर के गांव खनपुरा में की 50 वर्षीय मुरता देवी की भी बुखार से मौत हो गई। गांव ढढरूआ में 40 वर्षीय रसीद, धौरेरा गांव के राजवीर, राम स्वरूप, मोहल्ला ऊंचा में 18 वर्षीय अदनान की मौत बुखार से हो गई। वहीं महतापुर करोड़ कुआं डांडा में नीलम को जिला अस्पताल एंबुलेंस से ले जाते हुए मौत हो गई। बिशारतगंज के गांव दसीपुर निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य 45 वर्षीय मुन्ना लाल निजी चिकित्सक से उपचार कराया हालत नही सुधरी शुक्रवार रात उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके अलावा जैतपुर गौटिया निवासी नत्थू लाल की पत्नी हीरा कली की बुखार से मौत हो गई।