{"_id":"5b1591794f1c1ba56e8b6365","slug":"191528140153-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेयर की सुरक्षा का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेयर की सुरक्षा का मामला
Updated Tue, 05 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरक्षा न मिलने से बौखलाए मेयर, शासन और नेताओं को घेरा
- बोले- विधायकों की बढ़ाई सुरक्षा मगर मेरे लिए शासन गंभीर नहीं
- पूर्व मेयर से बताया खतरा, कहा- कई बार हो चुके हमले की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली।
ई-मेल, चिट्ठी और फोन पर धमकियां मिलने के बावजूद अब तक जेड श्रेणी की सुरक्षा न मिलने से बौखलाए मेयर उमेश गौतम ने सोमवार को शासन, अफसरों और नेताओं, सबकी घेराबंदी की। बोले- सुरक्षा समिति की संस्तुति के बावजूद 40 दिन बीतने पर भी सुरक्षा नहीं दी गई है जबकि विधायकों को धमकी मिली तो सुरक्षा बढ़ा दी गई। उन्होंने पूर्व मेयर डॉ. आईएस तोमर से खुद को खतरा बताया। बोले- कई बार हमले की कोशिश हो चुकी है, इसकी शिकायतें भी की गई हैं। इधर, डॉ. तोमर ने गौतम के आरोपों पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।
बता दें कि पिछले दिनों मेयर उमेश गौतम को अतिक्रमण हटाओ अभियान रोकने के लिए ई-मेल के माध्यम से धमकी दी गई थी। अभियान न रोकने पर पूरे परिवार को अंजाम भुगतने की बात कही थी। इसके चलते मेयर ने शासन एवं अधिकारियों को पत्र लिखकर जेड श्रेणी की सुरक्षा दिलाने की मांग की थी। पुलिस इस मामले का खुलासा करने में कामयाब होती, उससे पहले ही एक पत्र भेजकर उन्हें दोबारा धमकाया गया। इस मामले का भी खुलासा नहीं हुआ। मगर जिला सुरक्षा समिति ने बैठक कर उन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा दिलाने का निर्णय लेकर प्रस्ताव शासन को भेज दिया। करीब 40 दिन बीतने के बावजूद शासन ने अब तक इस पर कोई निर्णय नहीं लिया।
सोमवार को मीडिया से बातचीत में मेयर ने कहा कि विधायकों को धमकियां मिल रही हैं तो सभी की सुरक्षा बढ़ाई जा रही है। बोले- हाल ही में धमकी देने वाला एक आरोपी गिरफ्तार भी हो चुका है और पिछले दिनों विस्फोटक के साथ पकड़े आईटीबीपी जवान से भी उनके शपथग्रहण स्थल का नक्शा बरामद हो चुका है। मगर मेरे लिया सुरक्षा समिति द्वारा लिखने के बावजूद शासन ध्यान नहीं दे रहा है। इसके पीछे कुछ राजनीतिक लोग एवं पूर्व सरकारों की मानसिकता के अधिकारी हैं। वे नहीं चाहते जनप्रतिनिधि विकास को रफ्तार दें, इसलिए ऐसे काम किए जा रहे हैं। धमकी मिलने के पीछे उन्होंने पूर्व मेयर डॉ. आईएस तोमर का हाथ होने की आशंका जताते हुए, खुद को उनसे खतरा बताया। बोले- कई बार हमले की कोशिश हो चुकी है, वह इसकी लिखित शिकायतें भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
फोटो...
इनसेट
निगम को मिली तीन चेन मशीन और दो मोबाइल टॉयलेट
मीडिया से बातचीत से पूर्व मेयर उमेश गौतम और नगर आयुक्त राजेश श्रीवास्तव ने नाला सफाई के लिए तीन मिनी चेन मशीन और दो मोबाइल टायलेट का उद्घाटन भी किया। नगर आयुक्त ने बताया कि प्रत्येक चेन मशीन 24 लाख रुपये में खरीदी गई है, जो पूरे प्रदेश में सबसे सस्ती है। दूसरे नगर निगम में इसे 26.84 लाख में खरीदा है और उससे बाद प्रत्येक मशीन पर करीब डेढ़ लाख रुपये का अतिरिक्त खर्च किया है। साथ ही यह भी बताया कि नगर निगम कूड़ा उठाने के लिए 74 हाइड्रोलिक गाड़ियां मंगा रहा है। दूसरे नगर निगम की अपेक्षा यह गाड़ियां भी काफी सस्ती खरीदी गई हैं।