फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ब्रजेंद्र सिंह की जमानत मंजूर

ब्रजेंद्र सिंह की जमानत मंजूर

Thu, 05 Apr 2018 10:04 AM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
ब्रजेंद्र सिंह की जमानत मंजूर
ब्लॉक प्रमुख ब्रजेंद्र सिंह की जमानत मंजूर
विज्ञापन

बरेली। घर में घुसकर अश्लील हरकतें करने और जानलेवा हमला व अपहरण के आरोपी ब्लाक प्रमुख ब्रिजेंद्र सिंह की जमानत अर्जी अदालत ने मंजूर कर ली।
जावित्री देवी की ओर से 27 फरवरी को रिपोर्ट लिखाई गई थी कि 26 फरवरी को सुबह 4:20 बजे किसी ने उनके घर का दरवाजा खटखटाया। वह बाहर निकलीं तो आठ-नौ लोग दरवाजे पर रायफल, बंदूक, तमंचा आदि लिए खड़े थे। ये लोग हथियारों के बल पर जबरदस्ती घर में घुसने लगे। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया था कि इन लोगों में शामिल ब्रिजेंद्र सिंह ने उन्हें जान से मारने की नीयत से फायर किया लेकिन वह बाल-बाल बच गई। जावित्री के मुताबिक ब्रिजेंद्र सिंह और संदेश कन्नौजिया घर में घुस आए और उसके पति दुर्गा प्रसाद को हथियारों के बल पर जबरदस्ती उठाकर बाहर खड़ी गाड़ी में डाल कर ले गए। अपहृत दुर्गाप्रसाद ने पुलिस को दिए अपने बयानों में अपने अपहरण से इंकार किया। मजिस्ट्रेट के समक्ष अपने बयानों में भी दुर्गाप्रसाद ने कहा कि ब्रिजेद्र अपने पक्ष में वोट डालने के लिए ले गए थे। बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता भूपेंद्र भड़ाना ने पक्ष रखा। अपर सत्र न्यायाधीश राघवेंद्र ने अभियुक्त ब्रजेंद्र सिंह की जमानत अर्जी मंजूर कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed