{"_id":"59435fb94f1c1ba2558b49e4","slug":"191497587641-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने वोटरों को ठग लिया: नितिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने वोटरों को ठग लिया: नितिन
Updated Fri, 16 Jun 2017 06:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली।
हरदोई के विधायक नितिन अग्रवाल ने कहा कि भाजपा ने यूपी की जनता को धर्म के नाम पर बांटकर ठगने का काम किया है। यही वजह है कि भारी तादात में जनता समाजवादी पार्टी से जुड़ रही है।
वह मोहल्ला शाहबाद, दीवानखाना स्थित एक मैरिज लॉन में आयोजित महानगर कमेटी के सदस्यता कैंप में बोल रहे थे। जनता को तीन महीने की योगी सरकार ने ही ठगे होने का अहसास करा दिया है। महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद ने कहा कि कैंप में चार सौ पंद्रह लोगों ने कैंप में सदस्यता ग्रहण की है। जिला महासचिव प्रमोद विष्ट, शमीम अहमद, दिनेश यादव, जफर अल्वी और पार्षद अब्दुल कय्यूम ने भी कैंप में विचार रखे। महानगर महासचिव दीपक शर्मा ने संचालन किया। इस मौके पर अब्दुल कय्यूम मुन्ना, राजेश अग्रवाल, हसीब खान, रमन जौहरी, दिलशाद अंसारी, गुरू प्रसाद काले आदि मौजूद रहे।
30 जून चलेगा सदस्यता अभियान
जिला प्रवक्ता हैदर अली ने बताया कि समाजवादी पार्टी का सदस्य अभियान अब 30 जून तक चलेगा। विधानसभा वार कैंप लगाकर लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम किया जाएगा।