फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   माहे रमजान में बरसती है अल्लाह की तजल्ली

माहे रमजान में बरसती है अल्लाह की तजल्ली

Wed, 14 Jun 2017 09:53 PM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 09:53 PM IST
विज्ञापन
माहे रमजान में बरसती है अल्लाह की तजल्ली
बरेली।
विज्ञापन

हदीस मुबारक में है कि रमजान अल्लाह ताला का महीना है, जिससे पता चलता है कि इस मुबारक महीने से रब्बे जुल जलाल का खुसूसी ताल्लुक है। जिसकी वजह से यह मुबारक महीना दूसरे महीनों से मुम्ताज और जुदा है। इस माह के खुसूसी ताल्लुक से मुराद है कि अल्लाह ताला की तजल्ली-ए-खास इस मुबारक माह में इस दर्जा नाजिल होती है मानो मूसलाधार बारिश हो रही हो।
हदीस मुबारक में है कि रमजान ऐसा महीना है कि इसके अव्वल हिस्से में हक ताला की रहमत बरसती है, जिसकी वजह से गुनाहों के जुल्मत और मासिअत की कशाफतों से निकलना मयस्सर होता है। इस मुबारक माह का दरमियानी हिस्सा गुनाहों की मगफिरत का सबब है और इस माह से आखिरी हिस्से में दोजख की आग से आजादी हासिल होती है।
विज्ञापन

रसूल अल्लाह का इरशाद है कि जब रमजान की पहली रात होती है तो शैतान को बंद कर दिया जाता है। साथ ही सरकज जिन्नों को भी बंद कर दिया जाता है। दोजख के दरवाजे बंद कर दिए जाते है और बहिस्त के दरवाजे खोल दिए जाते हैं। एक आवाज उठती है ‘ऐ नेकी के तालिब आगे बढ़ कि नेकी का वक्त है और ऐ बदी के चाहने वाले बदी से रुक जाओ और नफ्स को गुनाहों से बाज रखो, क्यों कि यह वक्त गुनाहों से तौबा करने का और उनको छोड़ने का है’।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमजान के इस मुबारक माह की तमाम फजीलतों को देखते हुए मुसलमान को इस महीने में इबादत का खास एहतमाम करना चाहिए और कोई लम्हा जाया नहीं होने देना चाहिए।
- अलहाज अनवर मियां हुजूर, सज्जादानशीन, आस्तान-ए-आलिया मोहम्मदिया कादरिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed