फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   19 players selected in Bareilly College cricket team

Bareilly News: बरेली कॉलेज की क्रिकेट टीम में 19 खिलाड़ी चयनित, मुरादाबाद में खलेंगे मैच

Tue, 12 Nov 2024 03:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 12 Nov 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
19 players selected in Bareilly College cricket team
बरेली कॉलेज - फोटो : अमर उजाला

बरेली के रुहेलखंड विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयीय क्रिकेट (पुरुष) प्रतियोगिता सोमवार से हिंदू कॉलेज मुरादाबाद में शुरू हो गई है। इसके लिए बरेली कॉलेज में क्रिकेट टीम के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल किया गया। इसमें प्रदर्शन के आधार पर 19 खिलाड़ियों को चयनित किया गया है।  

विज्ञापन

 
क्रीड़ा सचिव विवेक डागर के अनुसार क्रिकेट टीम में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों के बीच खासा उत्साह दिखा। सोमवार को महाविद्यालय मैदान में हुए ट्रायल में 50 छात्रों ने प्रतिभाग किया। इसमें दस्तावेजों, पूर्व उपलब्धि और खेल प्रदर्शन के आधार पर 19 खिलाड़ियों के नाम पर मुहर लगी। 16 खिलाड़ियों के अतिरिक्त तीन को आरक्षित रखा गया है। 
विज्ञापन


क्रिकेट टूर्नामेंट: बरेली में पहला मुकाबला युवा सुपर चित्रांश, दूसरा लॉयर्स हशीरी इलेवन ने जीता
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी चयनित खिलाड़ी 12 नवंबर को हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, अंतिम कक्षा की मार्कशीट, पहचानपत्र, फीस रसीद व आधार कार्ड की छायाप्रति के दो सेट बनाकर क्रीड़ा विभाग में सुबह 11 बजे तक जमा कर सकते हैं। इस दौरान चयन समिति के सदस्य प्रो. सुंदर सिंह, प्रो. भूपेंद्र सिंह, प्रो. राजेंद्र सिंह, डॉ. आईएस चौहान, डॉ. अमित चिकारा उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed