फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   first match was won by Yuva Super Chitransh and the second match won by Lawyers Hasiri Eleven

क्रिकेट टूर्नामेंट: बरेली में पहला मुकाबला युवा सुपर चित्रांश, दूसरा लॉयर्स हशीरी इलेवन ने जीता

Tue, 12 Nov 2024 02:35 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 12 Nov 2024 02:35 PM IST
सार

बरेली में एडवोकेट प्रीमियर लीग सीजन-4 क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को आठ टीम के बीच चार मुकाबले खेले गए। परसाखेड़ा स्थित बीएल एग्रो के मैदान पर दिन का पहला मैच युवा सुपर चित्रांश, दूसरा मैच लॉयर्स हशीरी इलेवन, तीसरा मैच पॉवर हिटर व चौथा मैच कोर्ट कंपाउंड इलेवन ने जीता।

विज्ञापन
first match was won by Yuva Super Chitransh and the second match won by Lawyers Hasiri Eleven
युवा सुपर चित्रांश के खिलाड़ी रामकिशोर को मिला प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार

विस्तार

बरेली में एडवोकेट प्रीमियर लीग सीजन-4 क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को पहला मैच युवा सुपर चित्रांश बनाम किंग्स फाइटर क्लब (इकबाल) के बीच हुआ। इसमें किंग्स फाइटर क्लब (इकबाल) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। बल्लेबाजी करते हुए युवा सुपर चित्रांश ने तीन विकेट खोकर 70 रन बनाए और टीम के रामकिशोर ने सर्वाधिक 25 रन बनाए, इकबाल खान ने 2 ओवर में 15 रन देकर एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में आई किंग्स फाइटर क्लब (इकबाल) आठ ओवर में नौ विकेट पर 43 रन ही बना सकी और हार गई। रामकिशोर को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। 

विज्ञापन


लॉयर्स हशीरी इलेवन ने जीता दूसरा मैच 
दूसरे मुकाबले में किंग्स फाइटर लीजेंड्स ने आठ ओवर में 63 रन 6 विकेट पर बनाए। जवाब में लॉयर्स हशीरी इलेवन ने पांच विकेट खोकर मैच जीत लिया। प्लेयर ऑफ मैच नाजिम ने 50 रन बनाए और 1 विकेट लिया। तीसरा मैच में लीगल डेयर डेविल्स फरीदपुर ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का निर्णय लिया। पॉवर हिटर्स इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 76 रन बनाए। टीम के विशाल राना ने नॉट आउट 19 रन बनाए साथ ही पंकज ने दो ओवर में नौ रन देकर एक विकेट लिया।
विज्ञापन


जवाब देने मैदान में उतरी  लीगल डेयर डेविल्स फरीदपुर 8 ओवर में 68 रन ही बना पांए। विशाल राना ने 19 रन बनाए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच घोषित कया गया। चौथा मैच एलीट वॉरियर्स बनाम कोर्ट कंपाउड इलेवन के बीच हुआ। एलीट वॉरियर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 66 रन बनाए। कोर्ट कंपाउंड इलेवन ने एक विकेट के नुकसान पर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। प्लेयर ऑफ द मैच मोहसिन ने 25 रन बनाए और 16 रन देकर एक विकेट लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

first match was won by Yuva Super Chitransh and the second match won by Lawyers Hasiri Eleven
उत्तर प्रदेश की विजेता टीम - फोटो : अमर उजाला

प्लेयर ऑफ द मैच बने रोबिन सिंह
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की ओर से हल्द्वानी में आयोजित उत्तर क्षेत्र क्रिकेट प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम में बरेली के रोबिन सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। रविवार को जीएनजी मैदान में फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट पर 137 रन बनाए। 

लक्ष्य का पीछा करने आई उत्तर प्रदेश की टीम ने 19.1 ओवर में सात विकेट पर 138 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। टीम के रोबिन सिंह को नाबाद 19 रन और तीन विकेट लेने पर रोबिन सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इसके साथ ही टीम ने अपनी जगह गोवा में होने वाली विभाग की अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए भी कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed