{"_id":"5ccb4b08bdec220708712f85","slug":"181556826888-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बूंदाबांदी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बूंदाबांदी के आसार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बंगाल की खाड़ी से उठे तूफान ‘फैनी’ का आंशिक असर आज और कल दोनों दिन रहेगा। इसमें बहुत ज्यादा नुकसान की आशंका नहीं है, लेकिन तेज रफ्तार से धूल भरी हवाएं चल सकती हैं। कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। चार मई के बाद आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा। पांच मई के बाद सूर्य की तपिश एक बार फिर तेज होगी। पारा 42.0 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है।
बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस अधिक था। सुबह सूर्य निकलने से पहले हल्की मध्यम हवाएं चलीं, लेकिन धूप की तपिश बढ़ते ही हवाओं की रफ्तार मध्यम हो गई। दोपहर में हवाएं बंद होने से सूर्य की तपिश एक बार फिर तेज हुई। पूरे दिन उड़ीसा और पश्चिमी बंगाल से चक्रवाती तूफान ‘फैनी’ के चलते दोनों राज्यों में तेज रफ्तार से हवाएं चलने से उत्तर प्रदेश खासतौर से बरेली और आसपास के लोग आशंकित रहे। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘फैनी’ के उत्तर प्रदेश में पड़ने वाले असर के बारे में मौसम वैज्ञानिकों में भी मतभेद हैं।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा का कहना है कि चक्रवाती तूफान ‘फैनी’ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में पूरी तरह बेअसर रहेगा। अगर कहीं तेज हवा चलती है या बूंदाबांदी होती है तो वह स्थानीय वजहों से होगी। ‘फैनी’ दोनों राज्यों में कोई असर नहीं डालेगा।
विज्ञापन
वहीं लखनऊ आंचलिक विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. जेपी गुप्ता का कहना है कि तीन मई को ‘फैनी’ का असर उत्तर प्रदेश में आंशिक रहेगा। कहीं-कहीं तेज हवाएं चलेंगी। कुछ इलाकों में हल्की मध्यम बारिश भी हो सकती है। चार मई को तूफान का असर कम हो जाएगा। उसमें केवल बादल छाए रहेंगे और हवाओं की रफ्तार धीमी रहेगी। फिलहाल, मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान ‘फैनी’ से सतर्क रहने की सलाह दी है।
परसों से पश्चिमी दिशा से हवा चलेगी
मौसम वैज्ञानिक डॉ. कुशवाहा के मुताबिक अब तक पूरब दिशा से हवाएं चल रही हैं। इनकी रफ्तार भी सामान्य है। मगर, शुक्रवार को दोपहर तक पूरब दिशा से हवाएं चलेंगी, लेकिन दोपहर बाद हवा का रुख बदलकर पश्चिम दिशा से हो जाएगा। हवा का रुख बदलेगा जरूर, लेकिन आंधी नहीं आएगी। सुबह आर्द्रता 50 और दोपहर में 16 प्रतिशत रहेगी।