फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा, सूखाग्रस्त क्षेत्रों में कृत्रिम बारिश से होगी सिंचाई

सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा, सूखाग्रस्त क्षेत्रों में कृत्रिम बारिश से होगी सिंचाई

Tue, 05 Mar 2019 12:18 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 05 Mar 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा, सूखाग्रस्त क्षेत्रों में कृत्रिम बारिश से होगी सिंचाई
बरेली। सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने आंवला में 26 नए राजकीय नलकूपों, सौर उर्जा आधारित नवीन नलकूपों समेत 8.36 करोड़ से अधिक लागत के कार्यों का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भरतीय वैज्ञानिकों ने कृत्रिम बारिश करने की पद्धति विकसित कर ली है। अब सूखाग्रस्त इलाकों में कृत्रिम बारिश से फसलों की सिंचाई होगी। नए नलकूपों के निर्माण से आंवला क्षेत्र में 1300 हेक्टेयर से अधिक जमीन की सिंचाई होगी।
विज्ञापन

विकास खंड मझगवां के गांव गुलड़िया स्थित शंकर महाविद्यालय में महाशिवरात्रि के मौके पर नई परियोजनाओं का लोकार्पण करते हुए सिंचाई मंत्री ने कहा कि पुराने नलकूप आधुनिक तकनीक से लैस कर उनको उच्चीकृत किया जाएगा। इस पर 8 करोड़ 36 लाख रुपये खर्च होंगे। मिट्टी, खड़ंजा, सीसी रोड, पुलिया निर्माण के भी छह कार्यों का लोकार्पण सिंचाई मंत्री ने किया, जिनकी लागत 55 लाख है। सिंचाई मंत्री ने बताया कि आधुनिक तकनीक से लैस प्रत्येक नलकूप से कम से कम 50 हेक्टेयर जमीन में फसल की सिंचाई हो सकेगी। कहा कि गोमती, मनोरमा, अरिल, स्रोत, तमसा, अर्वी और वरुणा नदियों को पुनर्जीवित करने का काम शुरू हो गया है। इन नदियों से सिंचाई भी होगी। प्रदेश के कई जिलों में वाटर लेबल कम हो गया है। इसलिए सभी पानी की बचत करें। फसलों की आवश्यकतानुसार ही सिंचाई करें। नदियों और तालाबों पर अतिक्रमण न करें। ताकि बरसात का पानी सुरक्षित रखा जा सके। इससे वाटर लेबल ठीक करने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में मुख्य अभियंता नलकूप मध्य देवेंद्र अग्रवाल, मुख्य अभियंता शारदा नहर प्रवीण कुमार, एक्सईएन सच्चिदानंद मिश्रा, चेयरमैन संजीव सक्सेना आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed