फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   कोर्ट के बाहर चूड़ी से हाथ काटने की कोशिश, हंगामा

कोर्ट के बाहर चूड़ी से हाथ काटने की कोशिश, हंगामा

Wed, 14 Nov 2018 11:27 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Wed, 14 Nov 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
कोर्ट के बाहर चूड़ी से हाथ काटने की कोशिश, हंगामा
पति की ओर से दायर किए गए मुकदमे में तलाक मंजूर होने के बाद बुधवार को एक महिला ने अदालत परिसर में हंगामा खड़ा कर दिया। महिला का कहना था कि उसे बताया गया था कि बुधवार को बहस होनी है, यहां आकर पता लगा कि उसका तलाक मंजूर हो गया है। हंगामा करते हुए उसने चूड़ी से अपना हाथ काटने की कोशिश की। महिला पुलिस को बुलाकर बमुश्किल उसे अदालत परिसर से बाहर किया गया।
विज्ञापन

राजेंद्र नगर के योगेंद्र सिंह ने सिरौली के गांव हरदासपुर निवासी अपनी पत्नी रीता यादव से तलाक के लिए अदालत में मुकदमा दायर किया था। योगेंद्र का कहना था कि रीता से उनकी शादी 24 फरवरी 2011 को हुई थी। शादी के बाद उनके ससुर और साले का उनके साथ व्यवहार अच्छा नहीं रहा। रीता उनके चरित्र पर भी लांछन लगाने लगी। वह उन पर मां और बहन से अलग रहने का दबाव डालती थी। रीता ने योगेंद्र के सारे आरोपों से इंकार करते हुए कहा कि उनका पति बार-बार उन्हें गांव की लड़की बताकर ताने देता था। अदालत ने इस मुकदमे में गवाही के बाद फैसले की तारीख लगाई थी। 12 नवंबर को कोर्ट ने योगेंद्र और रीता का तलाक मंजूर कर उनके विवाह को विच्छेदित करने आदेश दे दिया।
विज्ञापन

बुधवार को अदालत पहुंची रीता को जब तलाक मंजूर होने के बारे में पता चला तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। चीख-चीख कर रोते हुए शोर मचाने पर रीता को उनके भाइयों ने संभालने की कोशिश की लेकिन वह उनके काबू में भी नहीं आईं। इस पर महिला पुलिस कर्मियों को बुलाया गया जिन्होंने रीता को जबरन कोर्ट से बाहर किया। कोर्ट के बाहर रीता ने चूड़ी से अपना हाथ काटने की कोशिश की। जैसे-तैसे उन्हें हाथ काटने से रोका गया तो उन्होंने कोर्ट परिसर में ही शीशे की खिड़की पर हाथ मारना शुरू कर दिया। महिला पुलिस ने काफी देर मशक्कत के बाद रीता को शांत किया और समझाबुझा कर जिला जज की अदालत के बाहर बैठा दिया। कुछ देर बाद वह अपने भाइयों के साथ लौट गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed