फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   यूनीफार्म की गुणवत्ता खराब मिलने पर होगी बर्खास्तगी

यूनीफार्म की गुणवत्ता खराब मिलने पर होगी बर्खास्तगी

Tue, 20 Jun 2017 11:53 AM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 11:53 AM IST
विज्ञापन
यूनीफार्म की गुणवत्ता खराब मिलने पर होगी बर्खास्तगी
बरेली।
विज्ञापन

सीडीओ सत्येंद्र कुमार ने कहा कि प्राइमरी और जूनियर स्कूल के बच्चों को गुणवत्ता युक्त ड्रेस एक से 15 जुलाई तक हर हाल में वितरित करा दी जाए। 15 जुलाई के बाद इसकी कई स्तर पर जांच कराई जाएगी। उसमें ड्रेस की गुणवत्ता खराब मिली तो संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और शिक्षक सीधे बर्खास्त होंगे और उन एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कलक्ट्रेट सभागार में सीडीओ सत्येंद्र कुमार ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ मीटिंग कर प्राइमरी और जूनियर स्कूलों के बच्चों को 15 जुलाई तक ड्रेस वितरण के इंतजाम करने के निर्देश दिए। इस बार 2892 स्कूल के तीन लाख 48 हजार 859 छात्र- छात्राओं को यूनीफार्म बांटने का लक्ष्य है। सीडीओ ने बीएसए से कहा कि वह 23 जून तक प्रत्येक स्कूल में प्रबंध समिति गठित कर दें। एक जुलाई से जिला मुख्यालय पर कंट्रोल रूम स्थापित करे। एक से 15 जुलाई तक ड्रेस वितरण का काम पूरा कर लें। अगले दिन बच्चों की यूनीफार्म के साथ प्रत्येक स्कूल के फोटोग्राफ उपलब्ध कराए जाएं। कक्षा एक से आठवीं तक प्राइमरी और जूनियर में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को उच्च गुणवत्तायुक्त ड्रेस दो सेट में दी जाएगी। सीडीओ ने कहा कि ड्रेस की गुणवत्ता पर विशेष जोर रहेगा। धुलने के बाद ड्रेस के कपडे़ का रंग फीका नहीं पड़ना चाहिए। स्कूलों में ड्रेस वितरण का सत्यापन पहले डीआईओएस और बाद में जिलाधिकारी के स्तर पर होगा। मंडलायुक्त विशेष टीम से ड्रेस वितरण की जांच कराएंगे। इसमें किसी भी तरह की शिथिलता या लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। अनियमितता पाए जाने पर दोषी पर एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। बैठक में बीएसए के अलावा शिक्षा विभाग के अन्य अफसर और स्टाफ के सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed