{"_id":"5948ac2f4f1c1b0b458b4721","slug":"181497934895-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल की पैथालॉजी रिपोर्ट मोबाइल पर मिलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल की पैथालॉजी रिपोर्ट मोबाइल पर मिलेगी
Updated Tue, 20 Jun 2017 11:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली।
जिला अस्पताल में अब मरीजों को अपनी पैथालॉजी रिपोर्ट के लिए चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सरकार द्वारा अनुबंधित पीओ सिटी लैब ने मोबाइल पर ही रिपोर्ट देने की सुविधा शुरू की है। इसके तहत मरीजों का सैंपल लेते समय ही पर्चे पर उनका मोबाइल नंबर लिखवा लिया जाएगा। इसका बार कोड जनरेट होगा और सैंपल की रिपोर्ट आते ही मोबाइल पर रिपोर्ट भेज दी जाएगी।
जिला अस्पताल में रोजाना 4000 से अधिक मरीज ओपीडी में आ रहे हैं, जबकि 300 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। पैथालॉजी में रोजाना 150 से अधिक मरीजों के सैंपल जमा हो रहे हैं। इनकी जांच रिपोर्ट देने और जमा करने का एक ही समय होने के चलते काफी भीड़ हो जाती है। इसे देखते हुए जिला अस्पताल प्रशासन के सहयोग से निजी लैब एजेंसी ने मोबाइल पर रिपोर्ट देने की शुरूआत कर दी है। एजेंसी के सर्विस इंजीनियर गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मोबाइल लेते ही इसका बार कोड जेनरेट करेंगे। जैसे ही मरीज के सैंपल की जांच हो जाएगी तो उसकी रिपोर्ट को तुरंत मोबाइल नंबराें पर एसएमएस के माध्यम से भेजा जाएगा। इसमें एक लिंक होगा जिसे मरीज इंटरनेट के माध्यम से देख सकेगा और प्रिंट निकाल सकता है।
पैथालॉजी जांच 11 बजे बंद की मरीजों का हंगामा
पैथालॉजी जांच का समय बढ़ाने के बाद भी मरीजों को दिक्कत हो रही है। सोमवार को मरीज लौटा दिए गए जिससे उन्होंने हंगामा किया और प्रमुख अधीक्षक डॉ. केएस गुप्ता के पास पहुंच गए। उन्हाेंने पैथालॉजी स्टाफ की शिकायत की। डॉ. गुप्ता ने तुरंत स्टाफ को फटकार लगाई और दो बजे तक सैंपल लेने को कहा। डॉ. गुप्ता ने कहा कि पैथालॉजी दोपहर दो बजे तक खुलेगी और सैंपल लिए जाएंगे। जो मरीज बाहर से आते हैं उनको दिक्कत न हो इसके लिए यह फैसला लिया गया है। पहले सैंपल सुबह 11 बजे तक लिए जाते थे।