फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   18 power sub-stations will be built in the district with Rs 3.57 crores

Bareilly News: जिले में 3.57 करोड़ से बनेंगे 18 विद्युत उपकेंद्र

Wed, 30 Oct 2024 02:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 30 Oct 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
18 power sub-stations will be built in the district with Rs 3.57 crores
बदायूं। जिले में तीन करोड़ 57 लाख की लागत से विभिन्न क्षेत्रों में 18 नए विद्युत उपकेंद्र बनाए जाएंगे। यदि सब कुछ ठीक-ठाक रहा, तो कुछ समय बाद ही जिले की बिजली व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त हो जाएगी। आम उपभोक्ताओं को बेहतर सप्लाई देने के लिए बिजली विभाग ने पूरी कार्य योजना तैयार कर ली है। इसके लिए जमीन की तलाश की जा रही है। जमीन चिह्नित होने के बाद सभी स्थानों पर विद्युत उपकेंद्र का निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

जिले में बिजली की व्यवस्था अच्छी नहीं चल रही है, खासकर देहात क्षेत्र के लोगों को कुछ घंटे ही सप्लाई मिल पाती है। उसका भी कोई टाइम निर्धारित नहीं होता। गर्मियों के दिनों में बिजली की समस्या और भी ज्यादा गहरा जाती है। लोग इस समस्या को लेकर अक्सर सड़कों पर आ जाते हैं। तब विभागीय अधिकारियों और पुलिस विभाग को भी काफी दिक्कतें होती हैं। इस समस्या को लेकर जिले के लगभग सभी जनप्रतिनिधियों ने बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री से मिलकर समस्या से अवगत कराया था। मुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों को अपने यहां से नई विद्युत उपकेंद्र बनाने के लिए कार्य योजना बनाकर भेजने को कहा था। ऐसे में पिछले दिनों जिला अधिकारी ने भी बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की थी और इस बात पर जोर दिया था कि गर्मियों से पहले ही जिले की बिजली व्यवस्था को और बेहतर किया जाए। इसको लेकर बिजली विभाग ने अपनी कार्य योजना तैयार की। इसके तहत तीन करोड़ 57 लाख रुपये की कार्य योजना को बनाकर रखा है। इससे 18 नए विद्युत उप केंद्र बनाए जाने का प्रस्ताव है। इनमें तीन विद्युत वितरण खंड प्रथम, सात विद्युत वितरण खंड द्वितीय, छह विद्युत वितरण खंड तृतीय और दो चतुर्थ विद्युत वितरण खंड में बनाने का प्रस्ताव है। सभी के लिए 50 गुना 40 वर्ग मीटर की भूमि की आवश्यकता होगी। इसके लिए सभी संबंधित तहसील के अधिकारियों से समन्वय स्थापित किया जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द भूमि उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन


जनपद में है 56 उपकेंद्र
-इस समय जनपद में 56 विद्युत उपकेंद्र है। उन्हीं से पूरे जिले को बिजली की सप्लाई की जाती है। यदि 18 नए उपकेंद्र और बन जाते हैं, तब जिले में विद्युत उपकेंद्र की संख्या बढ़कर 74 हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगेंगे नई कुटीर उद्योग धंधे
-यदि 18 विद्युत उपकेंद्र और बन जाते हैं। तब संबंधित क्षेत्र में नई कुटीर उद्योग धंधे स्थापित होंगे। इसका सीधा लाभ लोगों को मिलेगा। बहुत से लोगों को रोजगार भी मिल सकेगा। निश्चित तौर पर बिजली विभाग की यह कार्य योजना जिले के आम लोगों के लिए फायदेमंद साबित होगी।
18 और नए विद्युत उपकेंद्र बनाए जाएंगे। इसके बन जाने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। गर्मी हो या सर्दी उपभोक्ताओं को कोई परेशानी नहीं होनी दी जाएगी।
-अखिलेश कुमार, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed