{"_id":"5c798aecbdec222bf4529dc1","slug":"171551469292-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाथनगरी एयर टर्मिनल- पुलवामा हमले के बाद हवाई अड्डे के एयरफोर्स का बंद गेट फिर खुला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाथनगरी एयर टर्मिनल- पुलवामा हमले के बाद हवाई अड्डे के एयरफोर्स का बंद गेट फिर खुला
विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पुलवामा हमले के बाद हाई अलर्ट के चलते एयरफोर्स ने हवाई अड्डे की तरफ बने अस्थायी गेट को बंद कर दिया गया था। इससे एयरफोर्स से एयरपोर्ट के बीच टैक्सी-वे बनाने का काम ठप हो गया था, जबकि आचार संहिता से पहले एयरपोर्ट शुरू करने का दबाव लगातार बढ़ रहा है। इस बीच एयरपोर्ट अथॉरिटी और एयरफोर्स के अधिकारियों की इस मामले को लेकर शुक्रवार को मीटिंग हुई। इसके बाद एयरफोर्स ने फिर से ये गेट खोल दिया है। उधर, जेट एयरवेज की टीम के दौरे के बाद विमान सेवा शुरू करने के लिए स्टॉफ की तैनाती करने का इंतजार हो रहा है।
हवाई अड्डा शुरू करने के लिए इन दिनों एयरफोर्स और हवाई अड्डे के बीच विमानों को रनवे तक आने-जाने के लिए टैक्सी-वे के निर्माण का काम चल रहा है। गुरुवार को जेट एयरवेज की टीम भी निरीक्षण करके जा चुकी है। एयरफोर्स के अंदर टैक्सी-वे के हिस्से का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके लिए एयरफोर्स ने हवाई अड्डे की तरफ निर्माण कार्य में लगे वाहनों के आवागमन के लिए अस्थायी गेट खोल दिया था, जबकि पुलवामा हमले के बाद हाई अलर्ट के चलतेे एयरफोर्स ने इस गेट को सुरक्षा के लिहाज से बंद कर दिया था। इसकी वजह से एयरपोर्ट के अंदर वाहनों की एंट्री बंद हो जाने से निर्माण कार्य भी रुक गया था, जबकि हवाई अड्डे का उद्घाटन आचार संहिता से पहले कराने की पुरजोर तैयारियां चल रही हैं। इसे लेकर शुक्रवार को एयरपोर्ट अथॉरिटी के संयुक्त महाप्रबंधक राजीव कुलश्रेष्ठ ने एयरफोर्स के अधिकारियों से बात की। इसमें सहमति बनने के बाद एयरफोर्स ने इस गेट को दोबारा खोल दिया है, जिससे एयरपोर्ट का काम फिर से शुरू हो गया है।
बिजली, पानी कनेक्शन न मिलने से प्रभारी डीएम ने जताई नाराजगी
एयरपोर्ट में बिजली और पानी का कनेक्शन अब तक नहीं हो सका है। इसके अलावा इंटरनेट कनेक्शन के लिए भी दूरसंचार विभाग ने अब तक ओबीसी लाइन नहीं बिछाई है। शुक्रवार को प्रभारी डीएम व सीडीओ सत्येंद्र कुमार ने एयरपोर्ट के स्टाफ से इस संबंध में जानकारी लेते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों के काम को लेकर नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन
एयरफोर्स के अधिकारियों की मीटिंग के बाद हवाई अड्डे की तरफ गेट को दोबारा खोल दिया गया है। इससे वाहनों का आवागमन शुरू होने से निर्माण कार्य फिर से तेजी से पूरा कराया जा रहा है।
- राजीव कुलश्रेष्ठ, संयुक्त महाप्रबंधक, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण