फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   17 साल में नहीं बनी सड़क, निगम पहुंचे माधोबाड़ी वाले

17 साल में नहीं बनी सड़क, निगम पहुंचे माधोबाड़ी वाले

Sat, 02 Mar 2019 01:11 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 02 Mar 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
17 साल में नहीं बनी सड़क, निगम पहुंचे माधोबाड़ी वाले
बरेली। नगर निगम में तमाम अधिकारी बदल गए, लेकिन नहीं बदली तो माधोबाड़ी की एक सड़क की सूरत। यहां के लोग शनिवार को मेयर उमेश गौतम के पास पहुंचे और 17 साल पुराने प्रार्थनापत्र दिखाते हुए कच्ची सड़क बनवाने की मांग की।
विज्ञापन

शिकायत लेकर पहुंचे माधोबाड़ी के लोगों ने बताया कि वाल्मीकि बस्ती के सामने साबुन फैक्टरी के बराबर में यह सड़क आज तक कच्ची है। उन लोगों ने वर्ष 2002 और 2005 में नगर निगम में की गई शिकायतों की कॉपी दिखाते हुए मेयर से सड़क बनवाने की मांग की। साथ ही बताया कि कच्ची सड़क के चलते न तो यहां सीवर लाइन है और न ही सफाई होती है। मेयर ने शीघ्र ही उनकी सड़क बनवाने के निर्देश दिए हैं। शिकायत करने वालों में विनोद कुमार, सुबोध, वैभव, अनुपम, केदारनाथ आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

शांति विहार गली नंबर के लोगाें ने मेयर से क्षेत्रीय जेई की भी शिकायत की। लोगों ने कहा कि निर्माण के लिए वहां की चारों गलियों की पैमाइश की गई थी। बावजूद इसके ठेकेदार और जेई मिलीभगत करके सिर्फ दो सड़कें बना रहे हैं। इसके चलते वहां के आठ घरों का रास्ता बंद हो गया है। इस पर मेयर ने टेंडर की जांच कराकर काम पूरा कराने का आश्वासन दिया। शिकायत करने वालों में होशियार सिंह, धर्म कुमार, सुशील आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed