{"_id":"5c6c54afbdec222c57233f77","slug":"171550603439-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज मिलेगी 29 करोड़ के विकास कार्यों की मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज मिलेगी 29 करोड़ के विकास कार्यों की मंजूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। अवस्थापना निधि एवं 14वें वित्त आयोग से होने वाले 29 करोड़ रुपये के विकास कार्य बुधवार को मंजूरी के लिए कमिश्नर के समक्ष रखे जाएंगे। यह राशि काफी दिन पहले नगर निगम को मिल चुकी थी, लेकिन कमिश्नर की हां के इंतजार में बैठक अटकी हुई थी।
नगर निगम को 14वें वित्त आयोग के तहत 23 करोड़ और अवस्थापना निधि के तहत छह करोड़ रुपये की राशि आवंटित हुई है। इस राशि से सड़क, नाली-नाला, सुंदरीकरण आदि के 42 विकास कार्य होने हैं, मगर कमिश्नर रणवीर प्रसाद की मंजूरी का इंतजार है। इसमें 24 विकास कार्य 14वें वित्त आयोग और 18 अवस्थापना निधि से होने हैं। बुधवार को कमिश्नरी में आयोजित बैठक में इनकी मंजूरी मिलेगी। इसके बाद समय रहते टेंडर प्रक्रिया पूरी कर विकास कार्य शुरू होने से यह राशि लैप्स होने से बच जाएगी। बता दें कि मेयर उमेश गौतम और प्रशासनिक अफसरों के बीच खींचतान के चलते यह बैठक अटकी हुई थी। मगर निगम में निजाम बदलते ही बैठक की तारीख तय हो गई है।