फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बरेली कॉलेज विवाद: प्राचार्य ने आरएचईओ से कहा-मेरे अधिकार में नहीं मैनेजमेंट के खाते

बरेली कॉलेज विवाद: प्राचार्य ने आरएचईओ से कहा-मेरे अधिकार में नहीं मैनेजमेंट के खाते

Fri, 18 Jan 2019 06:14 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 18 Jan 2019 06:14 PM IST
विज्ञापन
बरेली कॉलेज विवाद: प्राचार्य ने आरएचईओ से कहा-मेरे अधिकार में नहीं मैनेजमेंट के खाते
बरेली कॉलेज विवाद: प्राचार्य ने आरएचईओ से कहा-मेरे अधिकार में नहीं मैनेजमेंट के खाते
विज्ञापन

बरेली। बरेली कॉलेज मैनेजमेंट द्वारा कमिश्नर के फैसले के खिलाफ मोर्चा खोलने के बाद प्राचार्य ने सभी खातों पर रोक लगाने के पत्र से किनारा कर लिया। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी (आरएचईओ) को भेजे गए पत्र में प्राचार्य ने स्पष्ट कह दिया कि जो खाते उनके द्वारा संचालित होते हैं वह सिर्फ उन्हीं के भुगतान रुकवा सकते हैं। बोर्ड और मैनेजमेंट के खातों से उनको कोई मतलब नहीं। वहीं आरएचईओ कॉलेज से जुड़ी तमाम मामलों की रिपोर्ट बना रहे हैं जो 30 जनवरी को होने वाली बोर्ड की बैठक में रखी जाएगी। बैठक में कई बड़े निर्णय हो सकते हैं। 18 सदस्यों की सदस्यता भी खारिज हो सकती है।

कमिश्नर ने आरएचईओ डॉ. राजेश प्रकाश को कॉलेज की जिम्मेदारी सौंपी है। मैनेजमेंट भंग मानते हुए आरएचईओ ने सभी खातों से भुगतान पर रोक लगाने के लिए प्राचार्य को पत्र भेजा। प्राचार्य ने बैंकों को पत्र भेजकर कहा कि जो चेक काटे गए उनका भुगतान न किया जाए। कुछ चेक भी रुकवाए गए तो कुछ का भुगतान भी हो गया। मैनेजमेंट कमेटी के सचिव देव मूर्ति पहले ही कह चुके हैं उनको मैनेजमेंट कमेटी भंग होने का आदेश नहीं मिला। आदेश मिलने तक कमेटी काम करेगी। अब प्राचार्य ने आरएचईओ के आदेश से किनारा कर लिया। प्राचार्य डॉ. अजय शर्मा का कहना है कि जो खाते उनसे संचालित हैं वह सिर्फ उनमें ही लेनदेन पर रोक लगा सकते हैं। कई खाते मैनेजमेंट और बोर्ड से संचालित होते हैं। जिन खातों के संचालन का अधिकार नहीं तो वह उनमें भुगतान कैसे रुकवा सकते हैं। इन खातों को बोर्ड और मैनेजमेंट ही जाने। वहीं आरएचईओ डॉ. राजेश प्रकाश का कहना है कि सभी मामले अब 30 जनवरी को होने वाली बोर्ड की बैठक में रखे जाएंगे। उसमें हर मामले का हाल निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed