फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   राष्ट्र विरोधी ताकतों को सत्ता से बेदखल करने का लिया संकल्प

राष्ट्र विरोधी ताकतों को सत्ता से बेदखल करने का लिया संकल्प

Sat, 29 Dec 2018 02:00 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 29 Dec 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्र विरोधी ताकतों को सत्ता से बेदखल करने का लिया संकल्प
बरेली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने पार्टी के स्थापना दिवस पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए। इसमें वरिष्ठ और बुजुर्ग कांग्रेसियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान हुई सभाओं में भाजपा को निशाना बनाया गया।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सिविल लाइंस स्थित एक लॉज में आयोजन हुआ, जिसमें जिलाध्यक्ष रामदेव पांडेय, प्रदेश सचिव सैयद आजम अली, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, एआईसीसी सदस्य नवाब मुजाहिद हसन खां, पूर्व विधायक नरेंद्र पाल सिंह ने जनपद के विभिन्न ब्लॉकों से चयनित वरिष्ठ कांग्रेसजनों को शाल और गांधी टोपी पहनाकर प्रदेश अध्यक्ष की ओर से भेजे गए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उक्त नेताओं ने पार्टी को मजबूत कर केंद्र और प्रदेश में सरकार बनाने का संकल्प लिया। कहा कि वर्तमान समय में सांप्रदायिक शक्तियां सद्भाव को बिगाड़ने पर तुली हैं, जिसे कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन

महानगर कांग्रेस कमेटी की सभा बाग ब्रिगटान स्थित कैंप कार्यालय पर हुई, जिसकी अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष चौधरी असलम मियां ने मौजूद कांग्रेसजनों को संकल्प दिलाया कि देश की शान, एकता और अखंडता के लिए 2019 में राष्ट्र विरोधी शक्तियों को सत्ता से बेदखल करना है। इसके अलावा प्रांतीय महामंत्री अजय शुक्ला, प्रदेश सचिव प्रेम प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि देश आर्थिक रोजगार एवं मूलभूत सुविधाओं के संकट से जूझ रहा है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है। सभा को पूर्व विधायक नरेंद्र पाल सिंह, ब्रह्म स्वरूप सागर, नवाब मुजाहिद हसन खां, इंजीनियर अनीस अहमद खां ने भी संबोधित किया। संचालन महानगर उपाध्यक्ष मोहम्मद हारिस ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी के कैंप कार्यालय पर हुई गोष्ठी में प्रदेश महासचिव डॉ. नीतू शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने आज से 134 वर्ष पूर्व भारत की आजादी और आधुनिक भारत के निर्माण के लिए संघर्ष शुरू किया। भारत की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए राष्ट्र को उन्नति के लिए शिखर पर पहुंचाया। साथ ही यह भी कहा कि कांग्रेस ने हमेशा महिला अधिकार व सम्मान की पक्षधर रही है। गोष्ठी में डॉ. गिरजेश दुबे, फरहा नरगिस, सबा गाफिर, मोनिका, विजेता सक्सेना, सौम्या रश्मि शर्मा, महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुचित्रा कश्यप आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed