फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   जीआईएस सर्वे में उलझा निगम जहां बताए मकान निकले खोखे

जीआईएस सर्वे में उलझा निगम जहां बताए मकान निकले खोखे

Sat, 22 Dec 2018 01:52 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 22 Dec 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
जीआईएस सर्वे में उलझा निगम जहां बताए मकान निकले खोखे
बरेली। शहर के जीआईएस (जियोग्राफिक इंफॉर्मेशन सिस्टम) सर्वे ने नगर निगम के टैक्स अनुभाग के कर्मचारियों को उलझा दिया है। सर्वे में करीब 40 हजार मकान बढ़कर बताए गए हैं। मगर जब टैक्स अनुभाग के कलक्टर भौतिक सत्यापन को पहुंचते हैं तो मकान की जगह खोखा रखा मिलता है।
विज्ञापन

नगर निगम के जोन दो के वार्ड नौ महला में जांच के दौरान सामने आया कि मिशन मार्केट की 35 दुकानें और इंदिरा मार्केट की 284 दुकानें भी जीआईएस सर्वे में नए भवन बता दिए गए हैं। जीआईएस सर्वे के बाद बनाए गए नक्शे को लेकर जब टैक्स कलक्टर सत्यापन को पहुंचे तो यह खुलासा हुआ। इसके अलावा कुछ अन्य स्थानों पर रखे खोखे भी मकान बता दिए गए। इनका सत्यापन करने में टैक्स अनुभाग की टीम को पापड़ बेलने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


बटलर प्लाजा का भी कर दिया बंटवारा
जीआईएस सर्वे करने वाली कंपनी की टीम ने टुकड़ों में बांटकर बनाए गए बटलर प्लाजा का भी बंटवारा करके इसे दो हिस्सों में बांट दिया। ऐसा ही कुछ अन्य बड़े भवनों के साथ भी हुआ है, जिसके चलते टैक्स अनुभाग के कलक्टर परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआईएस सर्वे में बेशक कुछ विसंगतियां हैं, लेकिन इसकी वजह से बहुत सारे नए मकान भी पता लगे हैं। इनमें से 15 हजार से अधिक मकानों की टैक्स वसूलने के लिए फीडिंग भी हो चुकी है।
- राजेश श्रीवास्तव, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed