फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ठंडी हवा चलने से पारा चार डिग्री नीचे लुढ़का

पहाड़ों पर बर्फबारी होने से चार डिग्री नीचे लुढ़का पारा, सुबह-शाम छाया रहेगा कोहरा

Wed, 07 Nov 2018 12:39 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Wed, 07 Nov 2018 12:39 PM IST
विज्ञापन
ठंडी हवा चलने से पारा चार डिग्री नीचे लुढ़का
प्रतीकात्मक तस्वीर
हिमाचल और उत्तराखंड के पहाड़ों पर बर्फबारी होने के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाके में ठंडी हवाएं दिवाली पर सर्दी का एहसास कराने लगी हैं। पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ों से चलने वाली हवाओं ने छोटी दिवाली की शाम सर्दीली बना दी। रात में भी ठंडी हवाएं चलीं। इससे न्यूनतम पारा चार डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। दिवाली से पहले ऐसी सर्दी आठ साल पहले पड़ी थी।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पहाड़ों पर नवंबर के प्रथम सप्ताह में ही जैसी बर्फबारी हो रही है, वैसी अमूमन दिसंबर के आखिर या फिर जनवरी में होती है। मगर, इस बार पश्चिमी विक्षोभ और देर तक मानसून सक्रिय रहने से पहाड़ों पर 35 से 40 दिन पहले बर्फ पड़ने लगी है। दिवाली से पहले ऐसी सर्दी वर्ष 2010 में पड़ी थी।
विज्ञापन


मंगलवार को अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम था। शाम को ठंडी हवा चलने से न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे लुढ़कर 12.3 डिग्री सेल्सियस रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा ने बताया कि पर्वतीय इलाकों में बर्फ पड़ने से मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चलेंगी। इससे रात का तापमान और गिरेगा। सुबह-शाम कोहरा भी रहेगा। दिन में चटक धूप खिलेगी और रात में सर्दी रहेगी। दिवाली के दिन यानी सात नवंबर को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed