फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   17 prisoners passed the UP Board examination in Bareilly jails

UP Board Result: बरेली में 17 बंदियों ने पास की परीक्षा, 75.33 फीसदी अंक लाकर नदीम ने किया जेल टॉप

Fri, 25 Apr 2025 05:56 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 25 Apr 2025 05:56 PM IST
सार

UP Board Result 2025 : यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट शुक्रवार को जारी कर दिया। रिजल्ट जारी होते ही जहां विद्यार्थियों के चेहरे खिल गए, वहीं बरेली की दोनों जेलों में भी खुशी मनाई गई। दोनों जेलों के 17 बंदियों ने परीक्षा पास की है। 

विज्ञापन
17 prisoners passed the UP Board examination in Bareilly jails
जेल में अपना अंकपत्र दिखाते बंदी - फोटो : जेल प्रशासन

विस्तार

यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट व हाईस्कूल परीक्षा का परिणाम घोषित होने की खुशी बरेली की दोनों जेलों में भी मनाई गई। दोनों जेलों के 17 बंदियों ने परीक्षा पास की। केंद्रीय कारागार 2 में जेल अधीक्षक ने बंदियों को मिठाई खिलाकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन


सेंट्रल जेल टू के वरिष्ठ अधीक्षक विपिन मिश्रा ने बताया कि जेल में हाईस्कूल व इंटर के तीन-तीन परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। इसमें सभी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हो गए। इनमें नदीम ने 75.33 अंक पाकर जिले में टॉप किया। रवि 75.16 फीसदी अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहे तो जागनलाल को 71.33 फीसदी अंक मिले। इसी तरह इंटर में महेश ने 62.06 फीसदी अंक पाकर पहला स्थान पाया। शौकत खान दूसरे व अशोक तीसरे नंबर पर रहे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP Board Result 2025: बरेली में ऑटो चालक की बेटी प्रशंसा ने किया कमाल, हाईस्कूल में बनीं जिला टॉपर
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल अधीक्षक ने सभी को मिठाई खिलाई तो बंदी खुश हो गए। बंदी रवि ने बताया कि वह जब जेल में आया था तो अनपढ़ था। यहां उसने पढ़ना सीखा और आज 75 फीसदी से ज्यादा अंक लाया है। उसे लगता है कि बचपन से ही पढ़ाई करता तो आज कामयाब इंसान होता। जेल अधीक्षक ने उससे कहा कि वह हौसला बनाए रखे और जेल से बाहर जाने के बाद पढ़ाई के जरिये रोजगार का साधन बनाए।

सेंट्रल जेल में हाईस्कूल के विनय टॉपर
केंद्रीय कारागार में भी परीक्षा परिणाम बेहतर रहा। हाईस्कूल के सभी छह परीक्षार्थी कामयाब रहे। इनमें विनय 77 फीसदी अंक पाकर टॉपर रहे। वहीं इंटर के नौ परीक्षार्थियों में छह उत्तीर्ण हो गए। कुल 56 फीसदी अंक पाकर सुनील ने टॉप किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed