UP Board Result 2025: बरेली में ऑटो चालक की बेटी प्रशंसा ने किया कमाल, हाईस्कूल में बनीं जिला टॉपर
UP Board 10th Topper : यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। बरेली में हाईस्कूल की परीक्षा में ऑटो चालक की बेटी प्रशंसा ने जिला टॉप किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली जिले में ऑटो चालक की बेटी प्रशंसा पाराशरी ने अपने पिता का सिर गर्व ऊंचा कर दिया। उन्होंने हाईस्कूल की परीक्षा में 96.00 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। शुक्रवार को रिजल्ट जारी हुआ तो उनके माता-पिता के खुशी का ठिकाना नहीं रहा। प्रशंसा के पिता आशुतोष पाराशरी ऑटो चलाकर परिवार को भरण पोषण करते हैं। मां सुनीता पाराशरी गृहिणी हैं।
आंवला के अनिरुद्धपुर गांव निवासी प्रशंसा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों और माता-पिता को दिया। बताया कि वह आईएएस अफसर बनना चाहती हैं। वह प्रतिदिन छह घंटे पढ़ाई करती थीं। इस मेहनत का उन्हें फल मिला। प्रशंसा का कहना है कि उनके पिता-माता बहुत मेहनत करके उन्हें पढ़ा रहे हैं। वह आईएएस बनकर अपने माता-पिता का नाम रोशन करेंगी। प्रशंसा की उपलब्धि पर माता-पिता ने कहा कि बेटी पर गर्व है।
यह भी पढ़ें- UP Board Result: इंटर के यूपी टॉप टेन में तुबा खान समेत बरेली की तीन बेटियां, हाईस्कूल में प्रशंसा जिला टॉपर
96 प्रतिशत मिले अंक, आईएएस बनेंगी प्रशंसा
प्रशंसा ने कहा कि मेरे पिता आशुतोष पाराशरी ऑटो चालक हैं। मां सुनीता पाराशरी गृहिणी हैं। मेरे माता-पिता हमें अच्छी शिक्षा दिलवाने के लिए आंवला के रामनगर रोड स्थित आनंद विहार कॉलोनी में आकर रहने लगे। पढ़ाई कराने में माता -पिता ने भी बहुत सहयोग किया। मुझे यूपीएससी की परीक्षा पास करके आईएएस अफसर बनना है। अच्छे अंक लाने के लिए प्रतिदिन छह घंटे पढ़ाई की।
टॉपर अंक प्रतिशत
प्रशंसा 576/600 96.00
कृष्ण कुमार 575/600 95.83
शेखर राठौर 573/600 95.50
आर्यन शाक्य 571/600 95.17
आयुष गुप्ता 568/600 94.67
कोमल 567/600 94.50
आख्या गंगवार 565/600 94.17
मनीषिका वशिष्ट 562/600 93.67
संजू 561/600 93.50
कविता पटेल 559/600 93.17
शहर का नाम रोशन करना चाहते हैं कृष्ण
कृष्ण कुमार ने कहा कि 95.83 प्रतिशत पाकर दूसरा स्थान प्राप्त करना एक सपना पूरा होने जैसा है। इसके लिए बहुत मेहनत की। अब यूपीएससी की तैयारी करना चाहता हूं। इसे उत्तीर्ण कर शहर का नाम रोशन कर पाऊंगा। पिता मुरारीलाल बढ़ई हैं। मां धनमेश्वरी देवी घरेलू महिला हैं। बड़े भाई घर में ही लाइब्रेरी चलाते हैं और बहन अनामिका नीट की तैयारी कर रही हैं। इससे भी पढ़ाई में मदद मिली।
आईएएस बनकर देश की कर पाऊंगा सेवा
शेखर का कहना है कि कड़ी मेहनत के बल पर कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। कठिन परिस्थितियां किसी के भी सामने आ सकती हैं, लेकिन छात्रों को सकारात्मकता के साथ तैयारियों में जुटे रहना चाहिए। आईएएस बनकर मैं देश के लोगों की सेवा करना चाहता हूं। नियमित तौर पर छह घंटे पढ़ाई करने से उन्हें अच्छा परिणाम हासिल हुआ।
इंजीनियर बन देश की कर पाऊंगा उन्नति
आर्यन शाक्य ने कहा कि आईआईटी-जेईई की तैयारी करना चाहता हूं ताकि इंजीनियर बनकर देश की प्रगति में सहयोग कर पाऊंगा। पिता प्रहलाद मोहल्ला कच्चा कटरा में घर में ही किराने की दुकान चलाते हैं। मां उर्मिला शाक्य शिक्षा मित्र है। रोज सुबह जल्दी उठकर पढ़ाई करता हूं। सोशल मीडिया का इस्तेमाल केवल पढ़ाई करने के लिए करता हूं।