फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   17 bus driver conductor terminated for absence from duty

Bareilly: ड्यूटी से गायब रहने वाले 17 चालक-परिचालकों को संविदा समाप्ति का नोटिस, 58 का वेतन रुका

Sat, 05 Aug 2023 04:48 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 05 Aug 2023 04:48 PM IST
सार

 तीन माह से ड्यूटी से नदारद 17 चालक-परिचालकों को संविदा समाप्ति का नोटिस दिया गया है। वहीं 22 दिन ड्यूटी की ड्यूटी पूरी न करने वालों का वेतन रोका गया है। 
 

विज्ञापन
17 bus driver conductor terminated for absence from duty
रोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परिवहन निगम रोडवेज ने बरेली रीजन में 58 संविदा चालक-परिचालकों का जुलाई माह का वेतन रोक दिया है। इन चालक-परिचालकों ने माह में कम से कम 22 दिन ड्यूटी का उल्लंघन किया है। इसके अलावा तीन माह से ड्यूटी से नदारद 17 चालक-परिचालकों को संविदा समाप्ति का नोटिस भी दिया गया है।

विज्ञापन


रीजन के बरेली डिपो में 151, रुहेलखंड में 133, पीलीभीत में 110 और बदायूं में निगम की 136 बसें हैं। इसके अलावा अनुबंधित बसें भी हैं। करीब 80 फीसदी बसों का संचालन संविदा चालक-परिचालकों के दम पर होता है। कई बार चालक-परिचालक उपलब्ध न होने की दशा में बसों को निरस्त भी करना पड़ता है। इससे यात्रियों को समस्या होती है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- घर को बनाया टॉर्चर रूम... मासूम की मौत: पड़ोसी के मकान के अंदर खौफनाक मंजर देख कांपा लोगों का कलेजा
विज्ञापन
विज्ञापन


संविदा पर नौकरी करने वाले कर्मचारियों को माह में कम से कम 22 दिन ड्यूटी की अनिवार्यता है। जुलाई माह में रीजन के 58 से अधिक चालक-परिचालकों ने माह में 22 दिन ड्यूटी की शर्तों को पूरा नहीं किया। ऐसे में इनका जुलाई माह के वेतन पर रोक लगा दी गई है।

इन संविदा चालक-परिचालकों के वेतन का भुगतान अब मुख्यालय से दिशा-निर्देश मिलने के बाद किया जाएगा। आरएम दीपक चौधरी ने बताया कि नियमानुसार ड्यूटी की शर्तों का पूरा न करने वाले कर्मचारियों के वेतन रोका गया है। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के क्षेत्रीय मंत्री रविंद्र कुमार ने चालक-परिचालकों का वेतन रोकने का विरोध किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed