{"_id":"5c89373ebdec221414547a1f","slug":"161552496446-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबला नहीं, अपराजिता हैं आज की महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अबला नहीं, अपराजिता हैं आज की महिलाएं
विज्ञापन
अबला नहीं, अपराजिता हैं आज की महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
बीसलपुर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से चलाए जा रहे अभियान अपराजिता 100 मिलियंस स्माइल के तहत बुधवार को सूरजभान डिग्री कॉलेज में महिला सशक्तिकरण पर गोष्ठी और पोस्टर प्रतियोगिता हुई। गोष्ठी को संबोधित करते हुए सीओ प्रवीन मलिक ने कहा कि आज महिलाएं अबला नहीं सबला है और अपराजिता हैं। छात्राएं कभी भी स्वयं को असुरक्षित महसूस न करें। उन्होंने छात्राओं को आश्वस्त किया कि जरुरत पड़ने पर महिला हेल्पलाइन 1090 पर काल करें। तत्काल मदद मिलेगी।
सीओ ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। वे किसी भी मामले में पुरुषों से कमतर नहीं हैं। अमर उजाला का महिलाओं को अपने अधिकारियों के प्रति जागरूक करने का यह अभियान निसंदेह काबिले तारीफ है। उन्होंने छात्राओं को सलाह दी कि वे व्हाट्सऐप और फेसबुक का इस्तेमाल सावधानी से करें। सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए कड़े कानून बनाएं हैं। इनके बारे में नेट से भी जानकारी की जा सकती है। यदि कुछ भी गलत हो रहा हो तो उसे कतई बर्दाश्त न करें।
गोष्ठी की अध्यक्षता कॉलेज के प्रबंध निदेशक ऋषभ खंडेलवाल और संचालन प्राचार्य डॉ. अंशुमान भदौरिया ने किया। इस दौरान दिलीप पांडेय, राजेश शुक्ल, स्वाति मिश्रा, राजश्री गंगवार, नमिता सिंह, सीमा, अरविंद मिश्र, कमल, सुनील आदि मौजूद रहे।