फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   दस फरवरी से भरे जाएंगे बीएड प्रवेश परीक्षा फॉर्म

दस फरवरी से भरे जाएंगे बीएड प्रवेश परीक्षा फॉर्म

Tue, 22 Jan 2019 12:53 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 22 Jan 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
दस फरवरी से भरे जाएंगे बीएड प्रवेश परीक्षा फॉर्म
बरेली। बीएड प्रवेश परीक्षा फॉर्म दस फरवरी से भरे जाएंगे। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति ने स्टेट कोआर्डिनेटर और कुछ शिक्षकों के साथ बैठक की और तैयारियों का जायजा लिया। एक सप्ताह के भीतर शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। इतना ही नहीं पिछले वर्षों की तुलना में इस बार प्रवेश परीक्षा भी जल्दी कराई जाएगी। प्रवेश परीक्षा कराने के लिए एक समन्वय समिति और एक सलाहकार समिति भी बनेगी।
विज्ञापन

बीएड प्रवेश परीक्षा-2019 कराने की जिम्मेदारी रुहेलखंड विश्वविद्यालय को मिली है। पिछले साल 15 फरवरी से आवेदन शुरू हुए थे और 11 अप्रैल में परीक्षा हुई थी। इस बार चुनाव के चलते शेड्यूल बदलेगा। तैयारियों को लेकर कुलपति प्रोफेसर अनिल शुक्ल ने स्टेट कोआर्डिनेटर प्रोफेसर बीआर कुकरेती, डॉ. आलोक श्रीवास्तव, डॉ. एसएस बेदी, डॉ. एसके पांडेय के साथ बैठक की। इन्हीं शिक्षकों को समन्वय समिति में शामिल किया जाएगा। एक सलाहकार समिति भी गठित होगी। बीएड एंट्रेंस के शेड्यूल को लेकर मंथन हुआ। दस फरवरी से एक माह तक आवेदन फॉर्म लिए जाएंगे। 25 मार्च तक परीक्षा केंद्र फाइनल करके प्रवेश पत्र जारी हो जाएंगे। विश्वविद्यालय की प्राथमिकता है कि मार्च आखिर या अप्रैल प्रथम सप्ताह में परीक्षा हो जाए। रिजल्ट और काउंसलिंग चुनाव के बाद कराई जाएगी। एक सप्ताह के भीतर नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। इस बार प्रवेश फॉर्म का स्वरूप भी बदलेगा। इसमें नई आरक्षण नीति यानी आर्थिक आधार पर सवर्ण वर्ग के अभ्यर्थियों को दस फीसदी का आरक्षण मिलेगा।
विज्ञापन

कुलपति प्रोफेसर अनिल शुक्ल का कहना है कि फॉर्म भरने की संभावित तिथि दस फरवरी निर्धारित की है। एक सप्ताह में शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। चुनाव से पहले परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed