Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sweets market decked out for Diwali demand for premium sweets and gift hampers surges in Bareilly

बरेली: दिवाली पर सजा मिठाई बाजार, प्रीमियम मिठाइयों और गिफ्ट हैंपर की बढ़ी मांग, जमकर हो रही खरीदारी

Thu, 05 Nov 2026 09:21 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 05 Nov 2026 09:21 AM IST
सार

बाजार में दिवाली की रौनक छाने लगी है। मिठाई की दुकानें भी सज गई है। दुकानों पर पारंपरिक के साथ प्रीमियम मिठाइयों की खूब मांग है। ग्राहक काजू, बादाम और खजूर से बनी मिठाइयों को पसंद कर रहे हैं। उपहार हैंपर भी ग्राहकों की पहली पसंद बने हुए हैं। 

विज्ञापन
Sweets market decked out for Diwali demand for premium sweets and gift hampers surges in Bareilly
मिठाई की दुकान पर कर्मचारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली में दिवाली के लिए मिठाई बाजार सज गया है। शहर की प्रमुख दुकानों पर पारंपरिक मिठाइयों के साथ प्रीमियम रेंज की मिठाइयां ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं। बर्फी, पेड़ा और लड्डू के अलावा काजू, बादाम और खजूर से बनी मिठाइयों की भी खूब मांग है। बाजार में ग्राहकों की भीड़ उमड़ने लगी है। दुकानदारों के पास एक से दो महीने पहले बुक कराए गए ऑर्डर की डिलीवरी का सिलसिला भी शुरू हो गया है।

विज्ञापन


बड़ा बाजार के दुकानदार दिलीप गुप्ता ने बताया कि प्रीमियम रेंज की मिठाइयां पहले से ही पैकिंग करके रखी गई है। इनके डिब्बों पर वजन के साथ कीमत भी लिखी गई है। ग्राहक इन्हें दिवाली पर उपहार देने के लिए पसंद कर रहे हैं। खासतौर पर आकर्षक पैकिंग में उपलब्ध मिठाइयों की मांग अधिक है। 
विज्ञापन


शुगर फ्री मिठाइयां भी 
दुकानदार अमित आहूजा बताते हैं कि शुगर फ्री मिठाइयों में प्राकृतिक तरीके से मिठास का इस्तेमाल किया जा रहा है। इनमें किसी तरह की चीनी या कृत्रिम स्वीटनर नहीं मिलाया जाता है। इसके अलावा जल्दी खराब होने वाली मिठाइयों के डिब्बों पर उत्पादन और एक्सपायरी की तारीख भी लिखी जा रही है। इस बार ग्राहक मल्टीग्रेन मिठाइयों को भी खूब पसंद कर रहे हैं। इनमें मावा नहीं होने के कारण इन्हें करीब दस दिन तक सुरक्षित रखा जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

वहीं, इस बार बेक्ड मिठाइयां भी लोगों को पसंद आ रही हैं। बाजार में कीमतों की बात करें तो साधारण देसी घी की मिठाइयां 720 से 800 रुपये प्रति किलो तक मिल रही हैं। वहीं, प्रीमियम मिठाइयों की कीमत 1200 से 2200 रुपये प्रति किलो के बीच है। त्योहार को देखते हुए दुकानदारों ने अलग-अलग बजट के हिसाब से मिठाइयों की रेंज तैयार की है।

गिफ्ट हैंपर से सजे बाजार, 600 रुपये से शुरुआत
दिवाली पर अपनों को उपहार देने के लिए गिफ्ट हैंपर भी ग्राहकों की पसंद बने हुए हैं। मिठाई की दुकानों पर मेवे, चॉकलेट, नमकीन और बिस्किट के आकर्षक हैंपर तैयार किए गए हैं। इनमें अलग-अलग तरह के ड्राई फ्रूट्स और प्रीमियम मिठाइयों को भी शामिल किया गया है। दुकानदारों के मुताबिक, ग्राहक अपनी पसंद और बजट के अनुसार हैंपर तैयार करा रहे हैं। इनकी कीमत 600 रुपये से शुरू होकर जरूरत और सामग्री के हिसाब से बढ़ रही है। खास पैकिंग और आकर्षक सजावट वाले हैंपर की मांग भी बढ़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed