{"_id":"5c461be1bdec22739836438a","slug":"161548098529-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋण मोचन में 6200 से अधिक आवेदन जमा हुए, होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋण मोचन में 6200 से अधिक आवेदन जमा हुए, होगी जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। राज्य सरकार की किसान ऋण मोचन योजना में लोन माफी का लाभ लेने के लिए विकास भवन के कृषि दफ्तर में पूरे दिन किसानों की रेलमपेल रही। देर शाम तक ऋण माफी के लिए 6200 से ज्यादा आवेदन जमा हो गए। छह हजार से ज्यादा आवेदन पहले के जमा हैं। 12 हजार से ज्यादा आवेदनों का सत्यापन तहसील और बैंकों से अगले 15 दिन के अंदर कराया जाएगा। अब ऋण माफी से संबंधित आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।
राज्य सरकार ने उन किसानों को ऋण माफ करने का दोबारा मौका दिया है, जो किसी वजह से पिछली बार ऋण माफ कराने से चूक गए थे। इन किसानों को 21 जनवरी तक ऋण माफी के लिए अपना आवेदन जमा करने के निर्देश दिए गए थे। चार दिन से कृषि विभाग के दफ्तर के बाहर हजारों की संख्या में किसान अपने ऋण माफी आवेदन जमा कराने को आ रहे थे। चार दिनों में ऋण माफी के लिए 6200 से ज्यादा नए आवेदन जमा हो गए हैं। इससे पहले भी फुटकर में भी छह हजार से ज्यादा आवेदन आ चुके थे, लेकिन अफसर उनको गंभीरता से नहीं ले रहे थे।
जिला कृषि अधिकारी धीरेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि किसानों से प्राप्त सभी आवेदनों को सत्यापन के लिए तहसील और बैंकों में भेजा जाएगा। 15 दिन के अंदर इनकी रिपोर्ट मांगी गई है। जांच में जो आवेदक पात्र होंगे, उनके ऋण माफ करने की संस्तुति शासन को भेजी जाएगी।